Posted inक्रिकेट (Cricket)

16 साल के इस गेंदबाज से खौफ में आ गए थे युवराज सिंह, बल्लेबाजी के दौरान की स्लो गेंद कराने की विनती

16 साल के इस गेंदबाज से खौफ में आ गए थे Yuvraj Singh, बल्लेबाजी के दौरान की स्लो गेंद कराने की विनती

Yuvraj Singh: टीम इंडिया के लिए सालों तक सबसे बड़े मैच विनर की भूमिका निभाने वाले अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए आतंक मचाने का काम करते थे। युवी के पास पहले गियर से चौथे गियर तक अपने बैटिंग अप्रोच को बदलने की गजब की प्रतिभा थी। बाएं हाथ का खिलाड़ी जब अपनी लय में होता था तो गेंदबाजों की चटनी बनना तय होता था।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा भी किया था। वहीं, शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे तेज गति वाले गेंदबाजों का भी बहुत ही जबरदस्त तरीके से किया। हालांकि, पूर्व खिलाड़ी ने अब एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि कैसे उन्हें एक 16 साल के युवा गेंदबाज ने मुश्किल में डाला था और उन्होंने उससे गेंदबाजी बंद करने का अनुरोध किया।

सिर्फ 16 साल के लड़के ने अपनी गेंदबाजी से युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को परेशान

16 साल के इस गेंदबाज से खौफ में आ गए थे Yuvraj Singh, बल्लेबाजी के दौरान की स्लो गेंद कराने की विनती

2011 वर्ल्ड कप की जीत के हीरो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बताया कि जब वह कैंसर से रिकवर कर रहे थे और बल्लेबाजी का अभ्यास करना शुरू किया था, तो उस समय उन्हें एक 16 साल के तेज गेंदबाज ने परेशान किया था। बता दें कि यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह थे। युवी ने बताया कि कैसे वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने से पहले ही बुमराह ने बता दिया था कि उन्हें खेलने आसान नहीं।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खुलासा करते हुए बताया कि जसप्रीत बुमराह की गति ने उन्हें हैरान कर दिया था, क्योंकि उनका रन-अप छोटा था लेकिन रफ़्तार काफी ज्यादा। उस समय कैंसर से रिकवरी स्टेज पर होने के कारण युवराज को गेंदों का सामना करने में परेशानी का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने बुमराह से कहा कि मुझे गेंदबाजी मत करो।

जसप्रीत बुमराह को लेकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का बड़ा खुलासा

माइकल वॉन के साथ बातचीत के दौरान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा,

“वह सिर्फ 16 साल का था, लेकिन नेट में बहुत तेज गेंदबाजी कर रहा था। मैं कैंसर के इलाज के बाद वापस आ रहा था और मैंने उससे कहा, ‘बेटा, कृपया मुझे गेंदबाजी करना बंद करो।'”

युवराज सिंह ने (Yuvraj Singh)  आगे बताया कि जसप्रीत बुमराह का रन-अप छोटा था और तब उतना अनुभव भी नहीं था। लेकिन उनकी गति और अपरंपरागत एक्शन के कारण उनका सामना करना बेहद मुश्किल था। गेंद अक्सर तेजी से ऊपर उठती थी और शरीर के ऊपरी हिस्से पर लगती थी, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होती थी।

जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा कि उन्हें खेलना काफी मुश्किल है और इसी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ ज्यादा जोखिम नहीं लेते। उन्होंने कहा,

“वह बेहद होशियार और कुशल है। उसकी गेंदबाजी के तरीके की वजह से उसकी धीमी गेंदों को समझना मुश्किल होता है। बल्लेबाज उस पर हमला करने की कोशिश नहीं करते।”

भले ही उस समय जसप्रीत बुमराह निपुण नहीं थे लेकिन अब काफी अनुभव प्राप्त कर चुके हैं और कई सालों से भारत के मैच विनर बने हुए हैं। उन्होंने 2024 और 2026 में भारत की दो टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका भी निभाई।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे जसप्रीत बुमराह

32 वर्षीय तेज गेंदबाज के आईपीएल 2026 से पहले इंजर्ड होने की अफवाह फ़ैल गई थी, क्योंकि वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ बेंगलुरु में स्पॉट हुए थे। हालांकि, बुमराह ने सभी को गलत साबित किया और मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच से ही उपलब्ध हो गया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक्शन में भी नजर आए थे। इसके बाद से बुमराह ने सभी मैच खेले हैं। हालांकि, उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है, जो थोड़ा चिंता का विषय है। लेकिन बुमराह की काबिलियत को देखते हुए उनसे जबरदस्त वापसी की उम्मीद है।

FAQs

युवराज सिंह को किस 16 वर्षीय पेसर ने मुश्किल में डाला था?
जसप्रीत बुमराह
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह ने अभी तक कितने विकेट लिए हैं?

यह भी पढ़ें: एक फैसला जिस ने बदल ही दुनिया, OTD Rohit Sharma ने किया था MI के लिए डेब्यू, जानें कितनी मिली थी सैलरी और बनाए थे कितने रन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!