Yuvraj Singh will become the head coach of this team in IPL 2024, the owner of the franchise gave a big offer of Rs 10 crores.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। बता दें कि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) हेड कोच बन सकते हैं। क्योंकि, युवराज सिंह के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आईपीएल खेलने का काफी अनुभव है।

जिसके चलते उन्हें अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई पंजाब किंग्स (PBKS) अपना नया हेड कोच नियुक्त कर सकती है। युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से पहले ही संन्यास ले चुकें हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में युवराज सिंह बन सकते हैं हेड कोच

IPL 2024 में इस टीम के हेड कोच बनेंगे युवराज सिंह, फ्रेंचाइजी की मालकिन ने दिया 10 करोड़ का बड़ा ऑफर 1

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को प्रीति ज़िंटा की टीम पंजाब किंग्स हेड कोच बना सकती है। क्योंकि, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने युवराज सिंह को कुछ साल पहले हेड कोच पद का ऑफर दिया था। लेकिन युवराज सिंह ने उस समय यह ऑफर ठुकरा दिया था।

लेकिन आईपीएल 2024 से पहले युवराज सिंह पंजाब किंग्स के हेड कोच पद के बारे में सोच सकते हैं और टीम मैनजमेंट से बात कर सकते हैं। हालांकि, अब देखना होगा की युवराज सिंह को हेड कोच बनाया जाता है या नहीं। युवराज सिंह हेड कोच बनने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल सकते हैं।

युवराज सिंह का आईपीएल करियर

बात करें अगर, पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस लीग में 132 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 126 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 129.72 की स्ट्राइक रेट और 24 की औसत से 2750 रन बनाए हैं। आईपीएल में युवराज सिंह के नाम 8 अर्धशतक है।

Advertisment
Advertisment

जबकि आईपीएल में युवराज सिंह ने 73 पारियों में गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 7 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट झटके हैं। युवराज सिंह ने आईपीएल में डेब्यू पंजाब किंग्स टीम की तरफ से ही किया था।

IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

Also Read: IND vs ENG, STATS: हैदराबाद टेस्ट में बने कुल 15 रिकॉर्ड्स, भारत ने अपने घर पर ही हारकर बना डाला दुनिया का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड