एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर भविष्य में उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलता है तो वह किस टीम के लिए खेलना चाहेंगे, तो उन्होंने बिना झिझक अपनी पसंद जाहिर कर दी। बैनेट ने साफ कहा कि आईपीएल खेलना उनके करियर के बड़े लक्ष्यों में से एक है और वह खास तौर पर एक टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
आईपीएल में इस टीम के लिए खेलने की जताई इच्छा

बैनेट (Brian Bennett) ने कहा कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। उन्होंने खुलकर बताया कि उनकी पसंदीदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है और अगर मौका मिले तो वह इसी फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलना चाहेंगे।
उनके मुताबिक, आरसीबी की फैन फॉलोइंग, टीम का इतिहास और बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। बैनेट का यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अब उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले सीजन में उन्हें आईपीएल में मौका मिल सकता है।
भारत के खिलाफ बैनेट ने खेली शानदार पारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बैनेट (Brian Bennett) ने भारतीय टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी यह दमदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और जिम्बाब्वे को भारत से 72 रन से हार झेलनी पड़ी।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और सुपर 8 के इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में Brian Bennett का प्रदर्शन
ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने अपने करियर के पहले ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा। उन्होंने पांच मैचों में 277 रन बनाए, उनका औसत 277.00 रहा और स्ट्राइक रेट 135 से अधिक रहा। चार बार नाबाद रहते हुए बेनेट ने तीन अर्धशतक जड़े, जिसमें यह पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी साबित हुई।
अब तक वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 283 रन बनाए हैं। फरहान का औसत 70.75 और स्ट्राइक रेट 158.10 रहा, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़े : IND vs WI : BCCI ने दी बड़ी अपडेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेगा ये अहम खिलाड़ी