BGMI: 3.1 अपडेट के 3 सर्वश्रेष्ठ फीचर्स जो खिलाड़ियों को कर रहे हैं सबसे ज्यादा आकर्षित 1

इस आर्टिकल में हम BGMI (Battlegrounds Mobile India) में उपयोगकर्ताओं को 3 सर्वश्रेष्ठ फीचर्स को लेकर जानकारी देने वाले हैं। यहां पर दी गई डिटेल्स को समझदारी से फॉलो करें।

BGMI
BGMI

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Krafton inc ने कुछ ही दिनों पहले गेमिंग कम्युनिटी को सबसे बेहतरीन 3.1 अपडेट प्रदान किया। यह अपडेट खिलाड़ियों को काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है क्योंकि इस प्रकार के फीचर्स खिलाड़ियों ने कभी उम्मीद नहीं की होंगी।

Advertisment
Advertisment
BGMI
BGMI

इस वक्त भारतीय उपयोगकर्ताओं ने एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस पर लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर लिया है और वो नए अपडेट के फीचर्स का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, कुछ साधारण उपयोगकर्ताओं को नए फीचर्स समझने में मुश्किलें हो रही है। यहां पर दी गई डिटेल्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करके फीचर्स की जानकारी ले सकते हैं।


BGMI: 3.1 अपडेट के 3 सर्वश्रेष्ठ फीचर्स जो खिलाड़ियों को कर रहे हैं सबसे ज्यादा आकर्षित

BGMI
BGMI

आपको बता दें कि BGMI का लेटेस्ट अपडेट खिलाड़ियों को काफी प्रभावित कर रहा है। यह अपडेट आकर्षित फीचर्स लेकर आया है। यहां पर मुख्य 3 फीचर्स को लेकर बात की गई हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं:

#3) डिस्को ग्रेनेड: विरोधियों को डांस करा सकते हैं

BGMI में खिलाड़ियों को ग्रेनेड का महत्वपूर्ण आयटम मिला हुआ था। इस वक्त डिस्को ग्रेनेड नाम से नया आयटम आया है। इसे विरोधियों के ऊपर फेंकते हैं, तो मिनिमम दायरे में सर्कल बनाता है। इसमें दुश्मन उपस्थित होंगे तो वो ऑटोमैटिक डांस करने लग जाते हैं जिन्हें बिना रणनीति के किल कर सकते हैं।

#2) पोर्टल: टेलीपोर्ट हो सकते हैं

भारत के बैटल रॉयल गेम में उपयोगकर्ताओं को हर अपडेट में कई जबरदस्त चीजें मिलती हैं। इस 3.1 अपडेट में टेलीपोर्ट नाम से नया आयटम आया है। इसकी मदद से एक जगह से दूसरी जगह कुछ ही सेकेंड में टेलीपोर्ट हो सकते हैं। घोर करने वाली यह बात है कि इस टेलीपोर्ट से व्हीकल भी निकाल सकते हैं, जो एक प्रभावित करने वाला तथ्य सामने आता है।

Advertisment
Advertisment

#1) कार्पेट: आसमान में उड़ सकते हैं

BGMI में उपयोगकर्ताओं को कार्पेट के नाम से एक नया आयटम मिला हुआ है। इस आयटम की मदद से एक जगह से दूसरी जगह पर उड़कर पहुंच सकते हैं। इस आयटम की मदद से जहाज पर मौजूद विरोधियों को भी खत्म कर सकते हैं। यह काफी ऊंचाई तक पहुंचा सकता है। यह काफी जगहों पर मिल जाएगा, जिसे उठाकर इस्तेमाल कर पाएंगे।

यह भी पढ़े: Free Fire MAX Luck Royale: गेम में उपयोगकर्ताओं को “Evo Vault” इवेंट मिला है…शक्तिशाली गन्स और इनाम को कलेक्शन में जोड़ सकते हैं

सावन

Senior Sports Hindi Content Writer & also I love To Write on Cricket & WWE.