Locations: BGMI (Battlegrounds Mobile India) में उपयोगकर्ताओं के द्वारा Erangel मैप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मैप को लंबे समय से खेला जा रहा है, जिस वजह से खिलाड़ियों को जगहों के बारे में याद रहता है और वो तगड़ा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं।
![BGMI: ये हैं वो सबसे लोकप्रिय जगहें जहां लैंड करके निकाल सकते हैं चिकन डिनर 2 BGMI (Battlegrounds Mobile India)](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/04/image-2023-05-23T153237.594.jpg)
ज्यादातर खिलाड़ियों के द्वारा रैंक पुश करके हाइएस्ट टियर पर जाने का सपना रहता है। Battlegrounds Mobile India में Conqueror पुश करना आसान काम नहीं होता है लेकिन इस आर्टिकल में हम 3 लोकप्रिय जगहों को लेकर सलाह देंगे, जहां पर जाकर चिकन डिनर कर पाएंगे।
BGMI: ये हैं वो सबसे लोकप्रिय जगहें जहां लैंड करके निकाल सकते हैं चिकन डिनर
![BGMI: ये हैं वो सबसे लोकप्रिय जगहें जहां लैंड करके निकाल सकते हैं चिकन डिनर 3 लोकप्रिय जगहें](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/04/image-2023-05-28T103924.974-1024x683.jpg)
आपको बता दें कि BGMI (Battlegrounds Mobile India) में उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग प्रकार के मैप्स मिल जाते हैं जिनका यूज करके मनोरंजन कर सकते हैं। सभी मैप्स की अलग विशेषताएं हैं। यहां पर तीन लोकप्रिय जगहों को लेकर चर्चा की गई हैं, जहां लैंड करके चिकन डिनर निकाल पाएंगे:
#3) School
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर School का नाम दर्ज है। इस जगह पर लैंड करके अच्छी लूट ले पाएंगे। आपको सर्वाइवल टाइम बढ़ाने के लिए इस जगह कई हिडेन प्लेस मिल जाएंगे, जहां यूज करके अंतिन जोन तक रुक सकते हैं। इसी के साथ आखिरी में विरोधियों को फिनिश करके चिकन डिनर निकाल सकते हैं।
#2) Pochinki
Battleground Mobile India में Pochinki सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं। इस जगह खिलाड़ियों को भारी मात्रा में लूट मिल जाएंगी। आपको बता दें कि यह रोड के दो हिस्सों में फैली हुई हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी जगहों के ऑप्शन मिल जाते हैं जहां पर वो विरोधियों को कन्फ्यूज कर सकते हैं।
#1) Mylta
BGMI की लिस्ट में पहले पर Mylta का नाम मौजूद हैं। इस जगह पर लैंड करके सबसे ज्यादा लूट प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं। यह काफी दुरी में फैली हुई हैं। यहां पर अधिकांश परिस्थिति में अंतिम जोन बनता है जिस वजह चिकन डिनर करने की उम्मीद बढ़ जाएंगी।
ये भी पढ़े: Free Fire MAX: अपनी पॉपुलैरिटी को दोगुना बढ़ाना चाहते हैं…ये हैं वो सबसे वायरल निकनेम