Posted inICC T20 World Cup

किसे मिला सीधा टिकट, कौन रह गया बाहर? 2028 T20 World Cup के लिए 12 टीमों का ऐलान

किसे मिला सीधा टिकट, कौन रह गया बाहर? 2028 T20 World Cup के लिए 12 टीमों का ऐलान

12 Teams Confirmed for 2028 T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हुआ था। ग्रुप स्टेज में अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं और सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमों के नाम पक्के हो चुके हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अगले राउंड में जगह बनाई।  हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान जैसी टीमों को निराशा हाथ लगी और इनका सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से ही समाप्त हो गया।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का अगला संस्करण 2028 में खेला जाना है और उसमें भी 20 टीमें नजर आनी हैं। इसमें से 12 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जो दो साल बाद खेले जाने वाले संस्करण में हिस्सा लेंगी।

इन दो टीमों ने होस्ट होने के कारण T20 World Cup 2028 में पहले ही अपना स्थान किया पक्का

किसे मिला सीधा टिकट, कौन रह गया बाहर? 2028 T20 World Cup के लिए 12 टीमों का ऐलान

आईसीसी के नियम के अनुसार, टूर्नामेंट का आयोजन जो देश करता है, उसकी टीम डायरेक्ट क्वालीफाई हो जाती है। ऐसा ही भारत और श्रीलंका के साथ इस बार हुआ। ये दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 की मेजबानी कर रहे हैं। हालांकि, अगर ये होस्ट न भी होते तो पिछले संस्करण के प्रदर्शन और आईसीसी रैंकिंग के आधार पर इन्हें जगह मिली जाती। जहां भारत ने टूर्नामेंट का फाइनल जीता था, वहीं श्रीलंका ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी लेकिन वो रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई हो जाती।

2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पास संयुक्त रूप से है, इसी वजह से दोनों को ही डायरेक्ट एंट्री मिली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में निराशाजनक रहा और टीम का सफर ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया। उसे जिम्बाब्वे के हाथों भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा लेकिन खराब प्रदर्शन के बावजूद होस्ट होने के नाते ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के अगले संस्करण में नजर आएगी। वहीं, न्यूजीलैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसने ग्रुप डी से दूसरी टीम के रूप में सुपर-8 में जगह बनाई। अब उसकी नजर इस राउंड में अच्छा करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।

इन 7 टीमों ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर 2028 के लिए किया क्वालीफाई

आईसीसी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए होस्ट नेशन की टीम के साथ-साथ उन टीमों को भी डायरेक्ट एंट्री दी जाती है, जिनका प्रदर्शन पिछले संस्करण में अच्छा रहता है। इस बार के प्रदर्शन के आधार 7 टीमों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री मिली है। ये सभी टीमें वही हैं, जो इस बार सुपर-8 में जगह बनाने में सफल रही हैं। न्यूजीलैंड खुद मेजबान है, इसलिए उसे डायरेक्ट जगह मिली है, जबकि भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को सुपर-8 में जगह बनाने का इनाम मिला है।

बता दें कि जिम्बाब्वे 2024 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी लेकिन इस बार उसने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया और अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह पक्की करने में सफलता हासिल की।

ICC T20I टीम रैंकिंग के आधार पर इन 3 टीमों ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिया किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए होस्ट और पिछले संस्करण की टॉप 8 टीमों (मेजबान को हटाकर) को मिलाकर 9 टीमों का स्थान पक्का हुआ। वहीं, 12 में से शेष 3 टीमों को आईसीसी टी20आई टीम रैंकिंग के आधार पर जगह मिली है। इसमें, बांग्लादेश अफगानिस्तान और आयरलैंड का नाम शामिल है। मौजूदा समय में टी20 टीम रैंकिंग में बांग्लादेश नौवें स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान 10वें और आयरलैंड 12वें स्थान पर है।

2028 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अभी तक जगह पक्की कर चुकी सभी 12 टीमें

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!