Team India Squad For T20 World Cup 2026 Semi Final: 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में हमें भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से ही होगी।
हालांकि मैच को डिसाइड करने वाला पल 6:30 बजे ही आएगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा और जो भी टीम टॉस जीतेगी उसके जितने के आसार अधिक होंगे। इस दमदार मुकाबले के लिए इंडिया (Team India) की दमदार स्क्वाड भी सामने आ गई है। तो आइए एक बार टीम इंडिया के स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
सेमीफाइनल मैच के लिए Team India की स्क्वाड आई सामने

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही मैचों के लिए भारत (Team India) की स्क्वाड सामने आ गई है। हालांकि भारतीय टीम फाइनल में जाएगी या नहीं इसका पता तो सेमीफाइनल में ही चलेगा। क्योंकि अगर सेमीफाइनल में इंडिया हार गई तो वो फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। भारत-इंग्लैंड के बीच वैसे भी 36 का आंकड़ा है और इस समय इंग्लिश टीम अलग ही फॉर्म में है।
सूर्या और अक्षर रोकेंगे इंग्लैंड का विजय रथ
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ही संभालते चले आए हैं और सेमीफाइनल-फाइनल मैच में भी यही दोनों खिलाड़ी हमें कप्तानी करते नजर आएंगे। सूर्या कप्तान जबकि अक्षर उपकप्तान का पदभार संभालेंगे।
इस दौरान दोनों कप्तान कोशिश करेंगे कि किसी भी तरीके से इंग्लैंड का विजय रथ रोकें, क्योंकि यह सुपर 8 में लगातार एक के बाद एक टीमों को हराते हुए यहां तक पहुंची है और अगर यहां पर इंडिया को हरा देगी तो इंडिया का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘करो या मरो’ मुकाबले से चोट के चलते बाहर हुआ भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने किया नए क्रिकेटर के नाम का ऐलान
ये सभी खिलाड़ियों दिखाएंगे दम
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में हमें सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की अगुआई में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव खेलते नजर आएंगे।
तो देखना होगा यह सभी खिलाड़ी किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी या फिर नहीं।
मालूम हो कि बीते टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड की टक्कर हुई थी और इस दौरान इंडिया (Team India) ने कमाल की जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी और एट लास्ट फाइनल भी जीत लिया था।
Team India का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
FAQs
भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
यह भी पढ़ें: माइक हेसन की छुट्टी, अब इस यंग हेड कोच के हाथों में पाकिस्तान टीम की जिम्मेदारी