India vs Pakistan: 15 फरवरी का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है, क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जाना है। ग्रुप ए में शामिल इन दोनों टीमों के बीच काफी तगड़ी राइवलरी है और इसी वजह से इनके बीच मैदान पर काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इस मुकाबले के लिए भारत को कोलंबो जाना होगा, क्योंकि पाकिस्तान अपने मुकाबले श्रीलंका में खेल रहा है।
भारत को पाकिस्तान (Pakistan) के मुकाबले काफी मजबूत माना जा रहा है लेकिन पड़ोसी मुल्क को कमजोर नहीं आँका जा सकता है, क्योंकि उनके पास भी कुछ बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
पाकिस्तान (Pakistan) के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए साबित हो सकते हैं बड़ा खतरा

1. साहिबजादा फरहान
इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान (Pakistan) के ओपनर साहिबजादा फरहान का है। फरहान के ऊपर पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होती है। उन्हने पाकिस्तान के लिए पिछले ही मैच में यूएसए के खिलाफ 73 रनों की शानदार पारी खेली थी और फॉर्म में होने का सबूत दिया था।
वैसे भी भारत के खिलाफ साहिबजादा ने अभी तक काफी अच्छा किया है। उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि उन्हें इंडिया के खिलाफ खेलना रास आता है। हाल ही में साहिबजादा ने अपने एक बयान में भारत को चेतावनी भी दी थी और कहा था कि वो आक्रामक माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करने का प्रयास करेंगे। इसी वजह से टीम इंडिया को उनसे सावधान रहना होगा।
2. उस्मान तारिक
28 साल के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। इसकी वजह उनका गेंदबाजी एक्शन है, जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन के बीच में ठहराव सा लेते हैं और इसके बाद गेंद डिलीवर करते हैं। इसी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ मात खा जाते हैं।
हालांकि, काफी सारे फैंस का दावा है कि वो चकिंग करते हैं लेकिन अभी तक आईसीसी ने उन्हें किसी भी तरह से दोषी नहीं पाया है। ऐसे में यह गेंदबाज कोलंबो की पिच में कहर बरपा सकता है। भारतीय बल्लेबाजों ने अभी तक उस्मान को एक भी बार नहीं खेला है, ऐसे में उनके लिए यह पाकिस्तानी स्पिनर अबूझ पहेली बन सकता है।
3. बाबर आजम
इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान बाबर आजम का है। काफी लोगों को बाबर का नाम इस लिस्ट में देखकर हैरानी हो सकते है, क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन बाबर ने यूएसए के खिलाफ 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। बाबर के पास काफी ज्यादा अनुभव है और अगर उनके बल्ले से रन आए तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी अलग रंग में नजर आ सकती है।
साल 2021 में जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की इकलौती जीत दर्ज की थी, उसमें भी बाबर आजम का अहम योगदान रहा था। बाबर ने मुकाबले में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऐसे में बाबर से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा।
FAQs
पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ कब मुकाबला खेलना है?
साहिबजादा फरहान टी20आई में भारत के खिलाफ कितने अर्धशतक लगा चुके हैं?
यह भी पढ़ें: “ऐसी उम्मीद नहीं थी…” BCCI पर भड़के नामीबिया के कप्तान, इंतजामों और पक्षपात के लगाए गंभीर आरोप