IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद पता चल गया है कि किन दो टीमों के बीच खिताबी मैच होगा। इस बार टाइटल के लिए टक्कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच देखने को मिलेगी। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफइनल में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं, भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से दूसरे सेमीफाइनल में हराया।
इस तरह भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच फाइनल के लिए मंच तैयार हो चुका है। फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 भी काफी हद तक फाइनल ही लग रही है। ऐसे में हम उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सूर्यकुमार यादव बेंच पर रख सकते हैं।
इन 4 खिलाड़ियों को IND vs NZ फाइनल में सूर्यकुमार यादव रख सकते हैं बाहर
4. मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद मौका मिला। सिराज को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में चुना गया, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मुख्य पेसर के रूप में पहले से ही मौजूद थे। इसी वजह से सिराज को मौजूदा टूर्नामेंट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हें सिर्फ यूएसए के खिलाफ मौका मिला था, जब बुमराह उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में सिराज को सिर्फ बैकअप के रूप में रखा गया है और इस वजह से उनके IND vs NZ फाइनल में खेलने की संभावना कम ही है।
3. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी IND vs NZ फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्मीद कम ही है, क्योंकि उपकप्तान अक्षर पटेल काफी अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी स्किल के साथ-साथ फील्डिंग में भी अक्षर काफी आगे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन बहुत ही अहम रहा। इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच में भी अक्षर ही खेलते नजर आ सकते हैं और सुंदर को बेंच पर रखा जा सकता है।
2. कुलदीप यादव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कुलदीप यादव को खिलाए जाने की चर्चा हो रही है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती असरदार नहीं साबित हुए। वरुण की गेंदबाजी में पिछले कुछ मैचों से धार नहीं नजर आ रही है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर काफी सारे फैंस कुलदीप को खिलाए जाने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है कि वरुण को ड्रॉप किया जाएगा, क्योंकि वो लगातार खेल रहे हैं और मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के टॉप विकेट टेकर हैं। इसी वजह से कुलदीप एक बार फिर पानी पिलाने का काम करते नजर आ सकते हैं।
1. रिंकू सिंह
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक खराब ही रहा है। इसी वजह से मांग की जा रही है कि ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनर के रूप में मौका दिया जाए और रिंकू सिंह को अभिषेक की जगह मौका दिया जाए। हालांकि, इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है, क्योंकि मैनेजमेंट ने अभिषेक पर अभी तक पूरा भरोसा दिखाया है और IND vs NZ फाइनल में भी उन्हें मौका दिया जा सकता है। अभिषेक एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और अगर उनका बल्ला खिताबी मैच में चला तो भारत को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता।
FAQs
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब होना है?
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बाहर, नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के लिए फाइनल, ये तूफानी बल्लेबाज करेगा रिप्लेस