Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर आई बड़ी अपडेट, संजू-कुलदीप की वापसी तय, ये खिलाड़ी होंगे ड्रॉप

A major update on the playing XI against South Africa, Sanju and Kuldeep are set to return, these players will be dropped.

India vs South Africa T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना सबसे पहला मैच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ खेलते दिखाई देगी और इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 सामने आ गई है। तो आइए एक बार प्लेइंग इलेवन पर नजर डाल लेते हैं।

22 तारीख को होने वाला है मैच

बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) का सुपर 8 मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच भारत के सभी मैचों की तरह शाम 7:00 से शुरू होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार के एप-वेबसाइट और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है।

इस मैच में काफी ज्यादा रोमांच होने की उम्मीद है और इस मैच में इंडिया एक अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है, जिसमें हमें संजू सैमसन और कुलदीप यादव दिखाई दे सकते हैं।

अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है Team India

Team India Playing 11 for India vs South Africa T20 World Cup 2026
Team India Playing 11 for India vs South Africa T20 World Cup 2026

सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को तीन मुकाबले खेलने हैं और इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करें, क्योंकि एक भी हार से उसका समीकरण खराब हो सकता है। ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए अच्छी तैयारी के साथ उतरेगी और इस तैयारी के तहत प्लेइंग 11 में हमें संजू सैमसन, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल दिखाई दे सकते हैं, जो कि बीते मैच में खेलते नजर नहीं आए थे।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद पिच एनालिसिस: IND vs SA मैच में किसे मिलेगी बढ़त? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला

इन खिलाड़ियों को होना पड़ सकता है बाहर

विमल की रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा के अब तक के स्लो खेलने की वजह से मैनेजमेंट काफी ज्यादा परेशान है और इस वजह से उन्हें बाहर कर संजू सैमसन को नंबर तीन पर मौका देने की प्लानिंग बना कर रही है। वहीं वाशिंगटन सुंदर बीते मैच में खेलते नजर नहीं आए।

मगर अक्षर पटेल एक बार फिर उनकी जगह 11 में शामिल हो जाएंगे। जबकि अर्शदीप सिंह को आराम देकर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि अहमदाबाद में फ्लैट ट्रैक होने की वजह से बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मिल रही है। उस पिच पर बीच के ओवर में स्पिनर्स थोड़ा कमाल करते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में बीच के ओवरों में गेम को कंट्रोल करने के लिए कुलदीप की प्लेइंग इलेवन में फिर से एंट्री कराई जा सकती है। मालूम हो कि इंडिया कुछ ऐसी ही प्लेइंग 11 के साथ हमें पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलते नजर आई थी। हालांकि उस दौरान नंबर तीन पर हमें संजू नहीं बल्कि तिलक दिखाई दिए थे।

साउथ अफ्रीका मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

FAQs

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब होगा?

22 फरवरी

यह भी पढ़ें: 22 साल में शादी और अब अचानक ले लिया तलाक, CSK खिलाड़ी का टुटा परिवार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!