Posted inICC T20 World Cup

T20 World Cup से पहले शोक की लहर, 5000+ रन और 1049 विकेट वाले महान खिलाड़ी का निधन

T20 World Cup से पहले शोक की लहर, 5000+ रन और 1049 विकेट वाले महान खिलाड़ी का निधन

Cricketer’s Death: क्रिकेट जगत में इस समय टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 का माहौल बना हुआ है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। टूर्नामेंट से पहले वार्म-अप मैचों का आयोजन हो रहा है। टीम इंडिया भी 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के हाइप के बीच क्रिकेट जगत में मातम छा गया है, क्योंकि पेशेवर क्रिकेट में 6568 रन बनाने वाले और 1049 विकेट लेने वाले दिग्गज खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया है। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

T20 World Cup शुरू होने से पहले इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा

T20 World Cup से पहले शोक की लहर, 5000+ रन और 1049 विकेट वाले महान खिलाड़ी का निधन

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के आगाज से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और ससेक्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेलने के बाद और सीईओ की भूमिका निभाने वाले टोनी पिगोट का निधन हो गया है। पिगोट का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। हालांकि, इस दिग्गज खिलाड़ी का निधन अचानक कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

टोनी पिगोट ने ससेक्स के लिए काफी क्रिकेट खेली और बाद में सीईओ के रूप में भी नजर आए। उन्होंने 1978 में ससेक्स के लिए डेब्यू किया। हालांकि, टोनी को अपने पहले दो मैचों में कोई भी विकेट नहीं मिला था लेकिन फिर जब उन्होंने अपना पहला विकेट लिया तो इसे हैट्रिक में बदल दिया। उन्होंने यह कारनामा सरे के खिलाफ होव में किया था।

इंग्लैंड के लिए किस्मत से मिला खेलने का मौका

टोनी पिगोट ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला। उनके डेब्यू की कहानी काफी दिलचस्प है। टोनी ने इंग्लैंड के लिए अपना एकमात्र टेस्ट 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था। इस मुकाबले में उन्हें मौका किस्मत से मिला, क्योंकि 1983-84 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम में इंजरी की समस्या हो गई। इसी वजह से न्यूजीलैंड में क्लब क्रिकेट खेल रहे टोनी को मौका मिला और फिर वो डेब्यू करने में भी कामयाब रहे। मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अपनी शादी को स्थगित करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में टोनी पिगोट ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने मुकाबले में दो विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी में 12 रन का योगदान दिया। इस मुकाबले के बाद, उन्हें दोबारा कभी इंग्लैंड की टीम में मौका नहीं मिला। 1994 में, उन्होंने ससेक्स छोड़कर सरे का रुख किया, लेकिन पीठ की लगातार चोटों ने उन्हें दो साल बाद रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके बाद वे अपने होम काउंटी में दूसरी टीम के कोच के रूप में लौट आए।

सीईओ के रूप में टोनी पिगोट रहे काफी सफल

हालांकि, अगले वर्ष, समिति में फेरबदल के बाद वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गए, और उन्होंने निरंतर सफलता के एक ऐसे दौर की शुरुआत की, जिसकी शुरुआत क्लब के स्थायी फ्लडलाइट्स स्थापित करने वाला पहला काउंटी बनने से हुई, और 2003 में उनकी पहली काउंटी चैंपियनशिप जीत के साथ यह सिलसिला अपने चरम पर पहुंचा। टोनी ने 1997  से लेकर 1999 तक सीईओ की भूमिका निभाई और इसके बाद वो कुछ अन्य रोल में भी नजर आए।

क्लब के खिताब विजेता कप्तान क्रिस एडम्स ने ससेक्स की वेबसाइट पर टोनी पिगोट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,

“टोनी क्लब के इतिहास में सबसे बड़े सकारात्मक और परिवर्तनकारी प्रभावों में से एक थे। उनके परिवार, ससेक्स परिवार और वास्तव में क्रिकेट जगत के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। व्यक्तिगत रूप से, टोनी ने मेरे जीवन को बेहतर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और 1998 में ससेक्स के लिए साइन करने का मुख्य कारण वही थे। एक बेहद प्यारे और आशावादी व्यक्ति, जिनकी कमी कई लोगों को खलेगी। ससेक्स सीसीसी के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए ‘लेस्टर’ आपका धन्यवाद। मेरी नज़र में 2003 की चैंपियनशिप हमेशा आपको और उन कुछ बहादुर लोगों को समर्पित रहेगी जिन्होंने 1997 में डटकर मुकाबला किया और अपनी जान की बाज़ी लगाई।”

FAQs

T20 World Cup से पहले किस देश के क्रिकेटर का निधन हुआ है?
इंग्लैंड
T20 World Cup की शुरुआत कब से होनी है?
7 फरवरी

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी बनाम रोहित शर्मा, जानें बतौर कप्तान T20 World Cup में किसके आंकड़े बेहतर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!