Posted inICC T20 World Cup

वेस्टइंडीज पर जीत दिलाएगी अंतिम-4 का टिकट, फिर जानें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत

वेस्टइंडीज पर जीत दिलाएगी अंतिम-4 का टिकट, फिर जानें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब सिर्फ एक जीत की जरूरत है। सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर टीम इंडिया ने अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस राउंड के अपने पहले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी हार मिली थी, जिससे उसका नेट रन रेट खराब हो गया था।

ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करना भारत (India) के लिए बेहद जरूरी था और टीम इंडिया इसमें कामयाब भी रही। अब भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट पर निर्भर नहीं रहना होगा, सिर्फ वेस्टइंडीज को हराकर उसे अंतिम 4 का टिकट मिल जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाएगी भारत (India) को सेमीफाइनल का टिकट

वेस्टइंडीज पर जीत दिलाएगी अंतिम-4 का टिकट, फिर जानें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा India

भारत (India) की जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में बड़ी जीत से पहले, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि जिम्बाब्वे की टीम एलिमिनेट हो गई। अब X ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक स्थान शेष है और इसके लिए भारत व वेस्टइंडीज के बीच टक्कर है।

इन दोनों टीमों के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाना है। इसमें जिस भी टीम को जीत मिलेगी, उसे सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। ऐसे में भारत (India) के लिए एकमात्र लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत है। हालांकि, इसके बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने पर भारत का किस टीम से सामना हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव की सेना की टक्कर सेमीफाइनल में किस टीम से हो सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का इन तीन टीमों में से किसी एक से हो सकता है सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुपर- में दो ग्रुप हैं। पहला ग्रुप X है, जिसमें भारत (India) भी शामिल है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया तो उसका स्थान भी पक्का हो जाएगा। वहीं, ग्रुप Y से अभी तक इंग्लैंड ने अपना स्थान सेमीफाइनल में पक्का किया है, जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे स्थान के लिए रेस है। न्यूजीलैंड की दावेदारी अगले राउंड में जाने की ज्यादा मजबूत लग रही है, क्योंकि पाकिस्तान के खाते में अभी 1 ही अंक है और उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की बड़ी हार की दुआ करनी होगी, साथ ही अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा।

ऐसे में भारत (India) की सुपर-8 स्टेज में पहला स्थान होगा या दूसरा, उसी के आधार पर सेमीफाइनल में उसका विरोधी तय होगा। अभी के हिसाब से इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या पाकिस्तान में से किसी एक से भारत का सामना हो सकता है। याद दिला दें कि भारत को वैसे तो सेमीफाइनल में पहुंचने पर अपना मैच मुंबई में खेलना है लेकिन अगर उसका सामना पाकिस्तान से हुआ तो फिर टीम इंडिया को कोलंबो जाना होगा, क्योंकि पाक टीम अपने मुकाबले वहीं खेल रही है। ग्रुप स्टेज के मैच के लिए भी भारतीय टीम कोलंबो गई थी। हालांकि, भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेले।

FAQs

सेमीफाइनल में भारत का सामना किस टीम से हो सकता है?
इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या पाकिस्तान
अगर भारत का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना हुआ तो मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलंबो

यह भी पढ़ें: बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का चयन, एक से बढ़कर एक धुरंधरों को मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!