Posted inICC T20 World Cup

अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में India की प्लेइंग इलेवन

India’s likely playing 11 for semi-final clash: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब बारी सेमीफाइनल मुकाबलों की है, जिसमें दक्षिणा अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से 4 मार्च को कोलकाता में होगा। वहीं, भारत की टक्कर इंग्लैंड से मुंबई में 5 मार्च को होगी।

भारतीय फैंस की नजर दूसरे सेमीफाइनल पर ज्यादा है, क्योंकि इसी से फैसला होगा कि भारत (India) फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा या नहीं। इंग्लैंड को हराने के लिए भारत को अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारनी होगी और इसके लिए अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को ड्रॉप करना पड़ सकता है, क्योंकि इन दोनों का हालिया प्रदर्शन खास नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अभिषेक-वरुण को भारत (India) की प्लेइंग 11 से किया जाएगा ड्रॉप!

अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में India की प्लेइंग इलेवन

सेमीफाइनल में जीत के लिए भारत (India) को अपना पूरा जोर लगाना होगा, क्योंकि इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आगे आई है और उसने एक भी मैच नहीं हारा था। इसी वजह से भारतीय टीम को अपने आउट ऑफ़ फॉर्म खिलाड़ियों को ड्रॉप करना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर गाज गिर सकती है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में उमीदों के विपरीत ही प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले उनका फॉर्म कमाल का था और वो जमकर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे लेकिन मौजूदा समय में उनका बल्ला रूठा हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के बल्ले से सिर्फ एक बड़ी पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी। इसके पहले और फिर बाद में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अभी तक 6 मैचों में 80 रन ही बनाए हैं, जिसमें तीन डक भी शामिल हैं। इसी वजह से उन्हें ड्रॉप करने का कड़ा फैसला हेड कोच गौतम गंभीर द्वारा लिया जा सकता है।

बात करें वरुण चक्रवर्ती की तो उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी भी उतना असरदार साबित नहीं हुई है। सुपर-8 में वरुण को काफी मार भी पड़ी और उन्हें ज्यादा विकेट भी नहीं मिले। वरुण ने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर विकेट छोटी टीमों के खिलाफ आए हैं। वहीं, सुपर-8 में उन्होंने 3 ही विकेट लिए और इस दौरान दो मैचों में 40 या उससे ज्यादा रन भी दिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वरुण का जादू नहीं चला था। ऐसे में गंभीर अपने पसंदीदा खिलाड़ी की भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी कर सकते हैं।

अभिषेक-वरुण के ड्रॉप होने पर इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अगर सेमीफाइनल के लिए भारत (India) की प्लेइंग 11 से अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को ड्रॉप किया जाता है तो किन दो खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, यह सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा। तो बता दें कि इन दोनों की जगह रिंकू सिंह और कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है।

रिंकू के आने से ईशान किशन को बतौर ओपनर संजू सैमसन के साथ खिलाफ सकता है और तिलक वर्मा अपनी पुराने पोजीशन नंबर 3 पर शिफ्ट किए जा सकते हैं। इससे रिंकू लोअर ऑर्डर में आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि हार्दिक पांड्या का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और शिवम दुबे अकेले ही फिनिशर की भूमिका निभाते आए हैं।

वहीं, वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव की भारत (India) की प्लेइंग 11 में एंट्री होने से गेंदबाजी विभाग मजबूत हो जाएगा। कुलदीप ने सिर्फ एक ही मैच टूर्नामेंट में खेला है और तब से बाहर बैठे हैं। ऐसे में वो अच्छा प्रदर्शन करने को बेकरार होंगे। उनके पास काफी ज्यादा अनुभव है, जो बड़े मैचों में काम आ सकता है।

भारत (India) की प्लेइंग 11 में अन्य बदलाव की उम्मीद कम

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 (India’s Playing 11) में दो बदलाव अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रर्ती की जगह रिंकू सिंह और कुलदीप यादव के रूप में ही होने की उम्मीद है। अन्य किसी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है, क्योंकि बड़े मैच में बहुत ज्यादा बदलाव करने से कॉम्बिनेशन खराब हो सकता है। वहीं, ज्यादातर खिलाड़ियों ने अच्छा ही किया है। इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव अन्य बदलाव शायद ही करें।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

FAQs

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए अभिषेक-वरुण की जगह प्लेइंग 11 में किसे मौका मिल सकता है?
रिंकू सिंह और कुलदीप यादव
भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को कहां खेलना है?
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें: ‘करो या मरो’ मुकाबले से चोट के चलते बाहर हुआ भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने किया नए क्रिकेटर के नाम का ऐलान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!