Posted inICC T20 World Cup

अभिषेक शर्मा बाहर, नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के लिए फाइनल, ये तूफानी बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Abhishek Sharma बाहर, नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के लिए फाइनल, ये तूफानी बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा निराश अगर किसी बल्लेबाज ने किया है तो वो भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं। इस फॉर्मेट में अभिषेक ने अपने डेब्यू के बाद से लगातार तबाही मचाने का काम किया लेकिन जब इसका वर्ल्ड कप आया, तब वो फ्लॉप साबित हो रहे हैं। हर मैच के बाद, अभिषेक पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि वो मौकों को भुना नहीं पा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा है और उसने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि अभिषेक को खराब फॉर्म के बावजूद मौका मिलेगा या नहीं, क्योंकि टीम के पास एक धाकड़ बल्लेबाज बेंच पर है।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी नहीं चला अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का जादू

Abhishek Sharma बाहर, नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के लिए फाइनल, ये तूफानी बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में लगातार निराश ही किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी 55 रनों की पारी छोड़ दी जाए तो उनका बल्ला ज्यादातर मुकाबलों में चला ही नहीं था। वह लगातार तीन मुकाबलों में डक पर भी आउट हुए थे। हालांकि, पिछले एक-डेढ़ साल के धमाकेदार प्रदर्शन के कारण भारत ने उनके ऊपर भरोसा बरकरार रखा और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी मौका दिया लेकिन यहां भी अभिषेक ने निराश ही किया।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आउट करने के लिए इंग्लैंड ने पारी का दूसरा ही ओवर विल जैक्स को थमा दिया और उनकी ऑफ स्पिन में भारतीय ओपनर फंस भी गया। अभिषेक ने पहले दो चौके लगाए लेकिन फिर अंतिम गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और इस बार गेंद हवा में चली गई और डीप मिड-विकेट के फील्डर ने आसान सा कैच लपक लिया। इस तरह अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दिखा है फ्लॉप शो

भारत को अभिषेक शर्मा से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तूफानी बल्लेबाज की उम्मीद थी लेकिन अभी तक उन्होंने पूरी तरह निराश ही किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक को जगह मिलेगी या नहीं, इसको लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है। इसके पीछे अभिषेक के मौजूदा टूर्नामेंट में साधारण आंकड़े हैं। अभिषेक ने सात पारियों में 12.71 की मामूली औसत से 89 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 130.88 का ही है। ये आंकड़े काफी चिंताजनक हैं और अब अभिषेक की जगह पर खतरा मंडरा रहा है।

फाइनल में अभिषेक की जगह भारत की प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव कड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ड्रॉप करते हैं तो फिर रिंकू सिंह की जगह बन सकती है, जो स्क्वाड का हिस्सा हैं। रिंकू ओपनर नहीं हैं लेकिन वो लोअर ऑर्डर में खेल सकते हैं। वहीं, ईशान किशन को एक बार फिर से ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है, जिन्हें संजू सैमसन की वापसी के बाद से नंबर 3 पर खिलाया जा रहा है। ईशान के ओपन करने पर तिलक या फिर सूर्या वन डाउन आकर जिम्मेदारी निभा सकते हैं। रिंकू को मौजूदा टूर्नामेंट में शुरूआती मैचों में खिलाया गया था लेकिन फिर उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में अभिषेक का खराब फॉर्म उनके लिए वापसी की राह बना सकता है।

FAQs

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा की जगह किस बल्लेबाज को मौका मिल सकता है?
रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, मुंबई इंडियंस से 1-2 नहीं 6 खिलाड़ी रहेंगे शामिल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!