Posted inICC T20 World Cup

अभिषेक-सुंदर-अर्शदीप ड्रॉप ये 3 खिलाड़ियों की एंट्री, अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Abhishek, Sundar, and Arshdeep drop these three players, Team India's playing XI for the match against South Africa revealed.

Team India Playing 11 For South Africa Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में हमें भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते नजर आएगी। भारत-साउथ अफ्रीका का यह मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। 22 फरवरी को शाम 7:00 बजे से दोनों टीमें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

इस मैच में हमें टीम इंडिया हालिया मैच के मुकाबले बिल्कुल ही अलग प्लेइंग इलेवन के साथ खेलते नजर आ सकती है। इस मैच की प्लेइंग 11 से हमें अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह बाहर दिखाई दे सकते हैं।

अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है Team India

Team India Playing 11 For South Africa Match
Team India Playing 11 For South Africa Match

सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हर मैच काफी ज्यादा इंपॉर्टेंट होने वाला है, क्योंकि यहां पर एक भी मैच हारने का मतलब है की टीम इंडिया का सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का सपना चकनाचूर हो सकता है। चूंकि यहां पर टीमें सिर्फ तीन मैच खेलते नजर आएंगी। भारत को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे से भिड़ना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहे मैच की प्लेइंग 11 हमें 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से खिलाफ हुए मैच की 11 से अलग दिखाई दे सकती है, क्योंकि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच भारत के लिए एक डेड रबर मैच था। इंडिया पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी। इस वजह से उसमें प्लेइंग 11 में काफी बदलाव किए थे।

यह भी पढ़ें: IND vs NED: नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर अब अपने सबसे बड़े दुश्मन से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 तारीख को होगा मैच

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहे मैच की प्लेइंग इलेवन में हमें भारत की ओर से ओपनर के रूप में संजू सैमसन और ईशान किशन दिखाई दे सकते हैं। मालूम हो कि अभिषेक लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक एक भी रन नहीं आया है। इस वजह से उन्हें ड्राप किया जा सकता है। नंबर 3 पर तिलक वर्मा, 4 पर सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 और 6 पर बतौर फ़ास्ट बोलिंग ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दिखाई दे सकते हैं।

इसके बाद फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। एक बार फिर 11 में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव एंट्री मार सकते हैं, क्यूंकि अहमदाबाद की पिच पर स्पिनर्स डोमिनेट करते नजर आते हैं। इस 11 में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये सभी किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे।

साउथ अफ्रीका मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

बेंच: अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

FAQs

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब होगा?

22 फरवरी

यह भी पढ़ें: WI vs ITA: शाई होप की दमदार पारी से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, टॉप किया अपना ग्रुप

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!