Posted inICC T20 World Cup

इधर फाइनल में पहुंचा भारत, उधर बोर्ड ने रातोंरात कर दिया नए कप्तान का ऐलान

इधर फाइनल में पहुंचा भारत, उधर बोर्ड ने रातोंरात कर दिया नए Captain का ऐलान

New T20I Captain Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं। पहले सेमीफाइनल को जीतकर न्यूजीलैंड ने अपना स्थान पक्का कर लिया था। वहीं, गुरुवार को एक धमाकेदार मुकाबले में भारत ने 7 रन से इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मुंबई में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और फैंस का पैसा वसूल हो गया।

हालांकि, एकतरफ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली, दूसरी तरफ एक क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए टी20आई Captain का ऐलान कर दिया। अभी तक टीम की कमान एक दिग्गज खिलाड़ी के हाथों में थी लेकिन अब उन्हें पद से हटा दिया गया है।

भारत के फाइनल में पहुंचते ही बोर्ड ने बदला Captain

इधर फाइनल में पहुंचा भारत, उधर बोर्ड ने रातोंरात कर दिया नए Captain का ऐलान

काफी सारे लोग सोच में पड़ गए होंगे कि भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बना लेने के बावजूद बोर्ड ने Captain क्यों बदल दिया, तो बता दें कि यह बदलाव टीम इंडिया में नहीं, बल्कि अफगानिस्तान टीम में हुआ है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अपने टी20आई स्क्वाड की घोषणा करने के साथ ही नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया। अब अफगानिस्तान के लिए T20I में कमान प्रतिभाशाली बल्लेबाज इब्राहिम जादरान संभालेंगे, जो अभी तक उपकप्तानी की भूमिका में नजर आते थे, जबकि कप्तानी की बागडोर लेग स्पिनर राशिद खान के हाथों में थी।

कुछ समय पहले ही क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि राशिद खान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एसीबी हटाने की तैयारी में है और नए Captain के रूप में इब्राहिम जादरान एक मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं । हालांकि, यह भी दावा किया गया था कि जादरान ने कप्तानी के लिए मना कर दिया है लेकिन शायद एसीबी ने उन्हें मना लिया और अब नया T20I कप्तान भी बना दिया है। जादरान पहले भी सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें पांच जीत और इतनी ही हार मिली हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था।

राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान टीम ने T20I में ऐसा किया प्रदर्शन

अफगानिस्तान को क्रिकेट की दुनिया में पहचान दिलाने में राशिद खान का अहम योगदान रहा है और इसी वजह से उन्हें 2019 में ही T20I में कप्तानी का मौका मिल गया था। हालांकि, शुरुआत में उन्हें पूर्णकालिक Captain नहीं बनाया गया था लेकिन बाद में उनके पास पूरी तरह से कमान आ गई। 2019 से 2026 तक 48 मैचों में अफगानिस्तान के कप्तान के रूप में राशिद नजर आए और इस दौरान टीम ने 26 में जीत हासिल की, जबकि 21 में हार का सामना किया। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा।

राशिद खान को भले ही अफगानिस्तान के टी20आई कप्तानी से हटा दिया गया हो लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए एक खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

अफगानिस्तान ने T20I स्क्वाड में किए कुछ बड़े फेरबदल

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान को 13 मार्च से व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें सबसे पहले तीन टी20आई मुकाबले होंगे। इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। जैसा कि हमने बताया, इब्राहिम जादरान को कप्तान बनाया गया है, जबकि राशिद खान बतौर प्लेयर चुने गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी जगह मिली है। फजलहक फारूकी, गुलबदीन नैब और मोहम्मद इशाक को नहीं चुना गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर शराफुद्दीन अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को टी20आई टीम में चुना गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, डार्विश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई

FAQs

अफगानिस्तान का नया T20I कप्तान राशिद खान की जगह किसे बनाया गया है?
इब्राहिम जादरान

यह भी पढ़ें: लास्ट बॉल तक गया IND vs ENG मैच और बने कुल 28 रिकॉर्ड्स, संजू-बुमराह,वरुण सभी ने रचा इतिहास

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!