T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी सुर्ख़ियों में खूब बने हुए हैं। इसकी बड़ी वजह उनका टीम इंडिया (Team India) के ओपनर अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ बुलाना था। आमिर ने यह बयान पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिया था, जिसके बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और भारतीय फैंस ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज को खूब फटकार भी लगाई।
हालांकि, इससे मोहम्मद आमिर पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपने बयान पर कायम रहे। वहीं, अब आमिर ने फिर से कुछ ऐसा प्रेडिक्ट कर दिया है, जिससे टीम इंडिया (Team India) के फैंस नाराज हो सकते हैं।
टीम इंडिया (Team India) को मोहम्मद आमिर ने सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (Team India) ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच गंवाए बिना सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इस राउंड के बाद सेमीफाइनल होने हैं। सुपर-8 के लिए भारत को X ग्रुप में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भी शामिल है। ऐसे में इन चार में से दो ही टीमें अगले राउंड में जा पाएंगी। हर कोई अपने-अपने हिसाब से सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चयन कर रहा है और काफी सारे लोगों ने टीम इंडिया पर भी दांव लगाया है लेकिन मोहम्मद आमिर ने अलग प्रेडिक्शन की है।
पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि सुपर-8 के ग्रुप X से सेमीफाइनल में भारत की टीम (Team India) जगह नहीं बना पाएगी। उन्होंने इसके पीछे की अहम वजह भी बताई है। हलांकि, आमिर की यह प्रेडिक्शन काफी सारे भारतीय फैंस को नागवार गुजर सकती है।
मोहम्मद आमिर ने बताया क्यों टीम इंडिया (Team India) सेमीफाइनल के लिए नहीं कर पाएगी क्वालीफाई
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के लोकप्रिय शो ‘हसना मना है’ के दौरान शो के होस्ट ताबिश हाशमी ने मोहम्मद आमिर से पूछा कि सुपर-8 के ग्रुप 1 (ग्रुप X) से आपने किसे चुन रखा है। इस पर आमिर ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नाम लिया। इसके बाद, होस्ट ने आमिर से इसकी वजह पूछी, तो उन्होंने कहा,
“पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी क्रम हर मैच में धराशायी हो गया। जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”
AMIR PREDICTS INDIA WON’T MAKE INTO WC SEMIS.
Mohammad Amir says India won’t qualify for the World Cup semi-finals.
– First it was Slogger Abhishek Sharma, now it is India. it’s really done for India. pic.twitter.com/MqyZ3Tgwil
— Salman. (@TsMeSalman) February 19, 2026
बता दें कि भारत (Team India) की तरह ही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज के दौरान अपने-अपने सभी चार मैच जीते और ग्रुप टॉप करते हुए सुपर-4 में जगह बनाई। वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी में टॉप किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में पहला स्थान किया। इसके अलावा जिम्बाब्वे भी ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर सुपर-8 में पहुंची है। ऐसे में ग्रुप X में सभी चार टीमें पहले स्थान पर ग्रुप स्टेज समाप्त कर आई हैं। इसी वजह से इनके बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।