T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब टीमों ने अपने प्रारंभिक स्क्वाड घोषित किए थे, तब कुछ खिलाड़ियों को बिलकुल ही उम्मीद नहीं होगी कि टूर्नामेंट के नजदीक आने पर उन्हें बाहर होना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत समेत कई टीमों के अहम प्लेयर इंजरी के कारण आखिरी मौके पर बाहर हो गए। अब इस लिस्ट में श्रीलंका का नाम भी जुड़ गया है।
श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के लिए अपने प्रारंभिक स्क्वाड में काफी ज्यादा खिलाड़ी शामिल किए थे, जिसमें तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी शामिल थे। हालांकि, मलिंगा को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान इंजरी हो गई थी लेकिन फिर भी उन्हें अंतिम स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हर्षित राणा के बाद, ईशान मलिंगा भी T20 World Cup से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में हुए शामिल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में सबसे हालिया नाम भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का था। हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में इंजरी हो गई, जिसके कारण अब उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हालांकि, फिर कुछ घंटे में ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा के भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की घोषणा हुई।
हाल ही में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें उसे 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसी सीरीज के दूसरे मैच के दौरान ईशान मलिंगा अपनी गैर गेंदबाजी कंधा चोटिल कर बैठे। मैच में बारिश के कारण आए विराम के बाद पहली गेंद फेंकते समय उन्हें चोट लगी। गेंद फेंकने के बाद उन्होंने अपने गैर-गेंदबाजी वाले कंधे को पकड़ा, गेंद फेंकने के बाद वे गिर पड़े और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से भी बाहर हो गए।
तभी माना जा रहा था कि ईशान मलिंगा का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेलने का सपना टूट सकता है लेकिन श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने रिस्क लिया और उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वाड में चुना। हालांकि, अब मलिंगा अपनी इंजरी के कारण बाहर हो चुके हैं।
रिप्लेसमेंट के तौर पर इस गेंदबाज को श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए किया सिलेक्ट
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से इंजर्ड ईशान मलिंगा के बाहर होने के कारण श्रीलंका ने रिप्लेसमेंट के रूप में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रमोद मदुषन को चुना है। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन पिछले दो साल से एक भी मैच नहीं खेला। अब उन्हें सीधे टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिया गया है। मदुषन ने श्रीलंका के लिए अभी तक 8 टी20 मुकाबले खेले हैं और 18.83 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए श्रीलंका का अपडेटेड स्क्वाड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुषन
8 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी श्रीलंका
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की सह-मेजबान श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान भी है। टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम 8 फरवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जिसमें उसका सामना आयरलैंड से कोलंबो में होगा। सुपर 8 में जाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 3 मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे।
FAQs
श्रीलंका के ईशान मलिंगा किस इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए?
ईशान मलिंगा की जगह टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने स्क्वाड में किसे चुना है?
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, LIVE मैच के दौरान इस क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हुआ निधन