Posted inICC T20 World Cup

सेमीफाइनल में हार के बाद अफ्रीका के हेड कोच ने खोली टीम की पोल, बताया क्यों हारी वो मैच?

सेमीफाइनल में हार के बाद Africa के हेड कोच ने खोली टीम की पोल, बताया क्यों हारी वो मैच?

South Africa vs England: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया। पिछली बार उपविजेता रहने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार सेमीफाइनल से आगे नहीं जा पाई और उसको न्यूजीलैंड ने एकतरफा हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। न्यूजीलैंड ने रन चेज करते हुए फिन एलन के 33 गेंदों में 100* रनों की बदौलत 12.5 ओवर में ही 170 का टारगेट हासिल कर लिया और दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया।

मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने अपने सारे मैच जीते थे लेकिन इस मुकाबले में हारने के बाद, उन्हें एक बार फिर चोकर कहा जा रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ऐसा नहीं मानते हैं और उन्होंने कहा कि यह बस एक एकतरफा हार थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चोक करने के दावों पर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के हेड कोच का पलटवार

सेमीफाइनल में हार के बाद Africa के हेड कोच ने खोली टीम की पोल, बताया क्यों हारी वो मैच?

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। जहां कुछ लोग फिर से दक्षिण अफ्रीका को चोकर का टैग दे रहे हैं, वहीं हेड कोच शुक्री कॉनराड ने इसे दक्षिण अफ्रीका की एकतरफा हार बताया लेकिन लेकिन टीम ने चोक किया, इस बात से इनकार कर दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के हेड कोच ने कहा,

“मुझे नहीं पता कि आज रात का प्रदर्शन खराब था या नहीं। मुझे तो लगा कि यह एकतरफा हार थी। मुझे लगता है कि चोक करने के लिए खेल में थोड़ी बहुत पकड़ होना जरूरी है। हमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका में हम कहते हैं कि हमें बुरी तरह पीटा गया।”

कॉनराड ने आगे कहा,

“उन्होंने शुरुआत में ही हमें जकड़ लिया, हमने विकेट गंवा दिए और हमें किसी भी तरह की लय नहीं मिली। आज रात बहुत कुछ गलत हुआ, लेकिन शायद इसका कारण यही था कि वे बहुत अच्छे थे और उन्होंने हमें जीतने का जरा भी मौका नहीं दिया। मैं यहां बैठकर खराब प्रदर्शन के लिए बहाने नहीं बनाऊंगा। हम अच्छे नहीं थे और वे बेहतरीन थे। आज रात न्यूजीलैंड वाकई बहुत ही शानदार खेला। उन्होंने हमें बिल्कुल भी मौका नहीं दिया और विशेष रूप से बेहतरीन दबाव बनाया। उन परिस्थितियों में उनके स्पिनरों का प्रदर्शन लाजवाब था।”

ऐसा रहा दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) जैसे-तैसे 20 ओवर में 169/8 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका को दूसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन के विकेट गंवाने पड़े और फिर एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 77/5 हो गया था लेकिन फिर मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने 73 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड को रन चेज में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन फिन एलन और टिम साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही दक्षिण अफ्रीका के हाथ से मैच छीन लिया। इन दोनों पहले छह ओवर में 84 रन जोड़े और फिर 9.1 ओवर में 117 रनों की पार्टनरशिप की। साइफर्ट अर्धशतक बनाकर आउट हो गए लेकिन एलन ने 33 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 173/1 का स्कोर बनाया।

FAQs

दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में कितने विकेट से हराया?
9 विकेट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में कितने में बिके हैं Finn Allen? किस टीम से खेलेंगे! जानें 33 गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज की कहानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!