Posted inICC T20 World Cup

T20 वर्ल्ड कप में हार के बाद हेड कोच पर गिरी गाज, बोर्ड ने तुरंत किया बर्खास्त

After the defeat in the T20 World Cup, the head coach was immediately dismissed by the board.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की समाप्ति में अभी करीब हफ्ते भर का समय बाकी है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। खबर है कि बोर्ड ने टूर्नामेंट में मिली हार के चलते अपने हेड कोच को पद से बर्खास्त कर देने का फैसला किया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला।

हेड कोच पद से हो रही इस खिलाड़ी की छुट्टी

Sanath Jayasuriya is stepping down as head coach
Sanath Jayasuriya is stepping down as head coach

दरअसल, जो खिलाड़ी हेड कोच के पद से हटने जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) हैं। साल 2024 में श्रीलंका की टीम के साथ जुड़े सनथ जयसूर्या अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

श्रीलंका के पुरुष दिग्गज सलामी बल्लेबाज 28 फरवरी को पल्लेकेले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने जा रहे उनके अंतिम टी20 विश्व कप मैच के बाद हेड कोच पद से हट जाएंगे। हालांकि उनका कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक का है। मगर जयसूर्या ने पहले ही कह दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद वह इस पद से हट जाएंगे चाहे टीम का प्रदर्शन कैसा भी हो।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे सिर्फ उन लोगो ने…’ खराब फॉर्म में किन लोगो ने अभिषेक शर्मा को दिया हौंसला, बल्लेबाज ने एक-एक का बताया नाम

टीम से जुड़ते ही रच डाला था इतिहास

बता दें कि सनथ जयसूर्या जुलाई 2024 में इस टीम के साथ जुड़े थे और उस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद उनकी कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को वनडे सीरीज में मात दी थी। श्रीलंका ने 27 सालों में अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत हासिल की थी। इतना ही नहीं इसके बाद इस टीम ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भी एक ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की थी।

उनके कोचिंग में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें परमानेंट कोच नियुक्त कर दिया और उन्हें 2 सालों का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। इसके बाद टीम उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने में कामयाब हुई और WTC के अंक तालिका में काफी अच्छी स्थिति में नजर आई। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम घरेलू मैदाने का फायदा उठाने के बावजूद सेमी फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकी।

सेमीफाइनल में नहीं आई श्रीलंका

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया। इस टीम में चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज की। लेकिन सुपर 8 में आते ही इस टीम को न जाने किसकी नजर लग गई। यह टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई और अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम मैच ये टीम जीत पाएगी या नहीं। हालांकि इसकी कोशिश तो रहेगी की वो जाते-जाते अपने फैंस को थोड़ा खुश होने का मौका दे सके।

FAQs

सनथ जयसूर्या की उम्र कितनी है?
56 साल

यह भी पढ़ें: T20 WC में फेल रहे टीम इंडिया के ये 2 स्टार, अब शायद इसके बाद कभी नहीं मिलेगा इन्हें मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!