Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पहले मुकाबले हारने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हमेशा कहते नजर आती थी कि मोमेंटम शिफ्ट हो गया, जिस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा और अब इसके नई नवेले कप्तान सलमान अली आगा ने नया शब्द निकाला है। उन्होंने मैच हारने के बाद तरह-तरह के बहाने देते हुए काफी कुछ कहा। तो आइए मैच और उनके बहानो पर के नजर डाल लेते हैं।
61 रनों से मिली Pakistan Cricket Team को हार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को इंडिया के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे, जिसमें ईशान किशन ने सबसे अधिक 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से रन बनाए और अंत में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली। पाकिस्तानी टीम के लिए सैम अयूब ने तीन विकेट जबकि सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रन चेस करने उतरी पाकिस्तान 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस दौरान सबसे ज्यादा रन उस्मान खान ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं शाहीन अफरीदी में 23 रन की पारी खेली। तीसरे टॉप रन गेटर बने शादाब खान, जिन्होंने 14 रन बनाए।
इंडियन टीम की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: टीम इंडिया ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, 5 फुट 6 इंच के खिलाड़ी के आगे रोते दिखी टीम
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कही ये बात

भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी (Pakistan Cricket Team) कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा, “हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था और आज उनका दिन खराब था। गेम के कुछ हिस्सों में एग्ज़िक्यूशन की कमी थी। ज़ाहिर है, हम हमेशा अपने स्पिनर्स पर भरोसा करने वाले थे, क्योंकि उन्होंने पिछले छह महीने में बहुत अच्छा किया है। और बैटिंग में मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत नहीं की और T20 गेम में अगर हम पावरप्ले में 3 या 4 विकेट खो देते हैं, तो आप हमेशा गेम का पीछा कर रहे होते हैं।”
दूसरी इनिंग में बैटिंग करने का फ़ैसला लेने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, सच कहूँ तो, पहली इनिंग में यह थोड़ा टैकी था। बॉल ग्रिप भी कर रही थी। तो, मुझे लगता है, बॉलिंग में एग्ज़िक्यूशन मिसिंग था, लेकिन मुझे लगता है कि पिच पहली इनिंग के मुकाबले दूसरी इनिंग में बेहतर थी। लेकिन हमारे बॉलर्स ने, हमने सिचुएशन के हिसाब से बॉलिंग नहीं की। और जब बैटिंग की बात आई, तो हमने खुद को अप्लाई नहीं किया और हमें गेम में गहराई तक जाने का मौका नहीं दिया।”
सुपर 8 में जाने के लिए जीतना होगा लास्ट मैच
बताते चलें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगर सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जितना होगा, क्योंकि अगर वो ये मैच हार जाती है, तो USA सुपर 8 में जगह बना लेगी। क्योंकि उसका नेट रन रेट प्लस में है और वह दूसरे पायदान पर है। जबकि पाकिस्तान माइनस नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।