Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद कोच गंभीर की छुट्टी है तय, फिर ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच

After the T20 World Cup defeat, coach Gautam Gambhir is set to be removed, and this veteran will be the new coach of the Indian team.

Gautam Gambhir, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन रही भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद से भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इंडिया सेमीफाइनल में जा भी सकेगी या नहीं इसका भी अभी कोई पता नहीं है।

लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है। खबर है कि गौतम गंभीर को हेड कोच पद से हटाया जा सकता है और उनके जगह हेड कोच की जिम्मेदारी एक दूसरे दिग्गज को मिल सकती है। तो आइए जान लेते हैं हेड कोच का पद किसे सौंपा जा सकता है।

Gautam Gambhir की हो सकती है हेड कोच पद से छुट्टी

Gautam Gambhir may be relieved from the post of head coach
Gautam Gambhir may be relieved from the post of head coach

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान पर खतरा मंडराने के चलते BCCI कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की छुट्टी करने की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अगर गंभीर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन नहीं बना सके तो उन्हें कोच पद से हटा दिया जाएगा और उनके बाद यह जिम्मेदारी मिलेगी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को।

सौरव गांगुली करेंगे Team India को लीड

सौरव गांगुली कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स और उसकी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में वो प्रिटोरिया कैपिटल्स की कोचिंग करते नजर आए थे और उनकी कोचिंग में टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

इतना ही नहीं बल्कि वो पहले भी इंडियन सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं, जिस वजह से बीसीसीआई उन्हें हेड कोच पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है और वह टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं। मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 हार के बाद सिर्फ गौतम गंभीर को ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव को भी कप्तान के पद से हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: कोई भारतीय नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी बन रहा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, ठोक चुका 283 रन, जड़ चुका 13 छक्के

इस खिलाड़ी को मिल सकती है जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव के कप्तान पद से हटाए जाने के बाद इंडियन टी20 टीम का अगला कप्तान बीसीसीआई अक्षर पटेल को बना सकती है। वैसे तो हार्दिक पांड्या भी रेस में शामिल हैं। लेकिन इंजरी प्रोन होने के चलते उनका पत्ता कट सकता है और अक्षर हमें टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं। इस समय वो उपकप्तान का भी पदभार संभाल रहे हैं। हालांकि अभी जब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर दी जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता।

FAQs

टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा?

सौरव गांगुली

यह भी पढ़ें: अफ्रीका से मिली हार पड़ी भारी, बोर्ड ने तुरंत बदली कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही कर डाली कैप्टन की छुट्टी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!