Mohammad Amir: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ बयान-बाजी करने में लगे हुए हैं। हाल ही में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है, जो कि इस समय विवादों के घेरे में आ गया है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रही है दोनों टीमों की टक्कर
बता दें कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 27 में आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ने वाली है। यह मैच शाम 7:00 बजे से होने जा रहा है और इस मैच से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज कह दिया है, जिसकी वजह से हंगामा शुरू हो गया है।
Mohammad Amir ने कही यह बात

हाल ही में मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अभिषेक शर्मा को लेकर बात करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो, वह बस एक स्लॉगर है। उसके फेल होने के चांस ज़्यादा हैं। वह टेक्निकली अच्छा बैट्समैन नहीं है। अगर आप बॉडी लाइन पर बॉलिंग करते हैं तो ऐसे बैट्समैन को टैकल करना मुश्किल नहीं है। वह स्लो बॉल्स के सामने भी स्ट्रगल करेगा।”
Muhammad Amir on Abhishek Sharma:
“Honestly, he’s just a slogger. His chances of failure are high. He’s not a technically sound batsman. It’s not difficult to tackle such a batsman if you bowl on the body line. He will also struggle against slow balls.” pic.twitter.com/6lsABj8sdl
— Sheri. (@CallMeSheri1_) February 13, 2026
कुछ ऐसे हैं अब तक के अभिषेक शर्मा के आंकड़े
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पाकिस्तानी अक्सर भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ ऐसे बयान देते रहते हैं। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि अभिषेक शर्मा उतने कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। वह कुछ मैचों में काफी कमाल का प्रदर्शन करते हैं। जबकि कुछ में पूरी तरह से फुस्स नजर आते हैं। उन्होंने अपने अंतिम 5 मैचों में दो बार खाता तक नहीं खोला है।
हालांकि अभिषेक ने ओवरऑल अब तक 39 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 38 पारियों में 1297 रन बनाए हैं। उन्होंने 36.02 की औसत और 194.45 के स्ट्राइक रेट से रन कुटे हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 88 छक्के और 123 चौके देखने को मिले हैं। वह इस समय न सिर्फ भारत के बल्कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं।
सिर्फ पाक टीम के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 110 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 74 रनों का है। इस बीच उनका औसत 36.66 और स्ट्राइक रेट 189.65 का रहा है। अभिषेक ने 1 अर्धशतक जड़ रखा है और अब देखना होगा कि 15 फरवरी को वो क्या करेंगे।