Posted inICC T20 World Cup

USA के खिलाफ मैच से पहले भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, MI के 4 खिलाड़ियों को मौका

Ahead of the match against the USA, Team India's updated 15-member squad has been announced, with four players from Mumbai Indians included.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए भारत की अपडेटेड 15 मेंबर स्क्वाड घोषित कर दी है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं और जान लेते हैं की इंडिया बनाम यूएसए मैच कब और कहां खेला जाएगा।

7 फरवरी को वानखेड़े में होगी दोनों टीमों की टक्कर

बता दें कि भारत और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते नजर आएंगी। इस मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार ऐप, वेबसाइट वहीं स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा। इस मुकाबले में इंडिया (Team India) को लीड करेंगे सूर्यकुमार यादव और उनकी अगुआई में खेलने वाले खिलाड़ियों का ऐलान बोर्ड ने कर दिया है।

अपडेटेड Team India का हुआ ऐलान

Team India Squad For T20 World Cup 2026
Team India Squad For T20 World Cup 2026

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान करीब 1-1.5 महीने पहले ही कर दिया था। बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 दोनों के लिए एक ही स्क्वाड का ऐलान किया था।

लेकिन इंजरी की वजह से तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हो गए थे, जिस वजह से बोर्ड ने नई टीम का ऐलान किया था और अब उनके फिट होने पर बोर्ड ने फिर से नई टीम घोषित की है‌। इस टीम में मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका

MI के 4 खिलाड़ियों समेत इन सभी को मिला है मौका

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिस नई टीम (Team India) का ऐलान किया है उसमें मुंबई इंडियंस के जो 4 खिलाड़ी हैं वो कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह हैं।

वहीं इनके अलावा स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। लेकिन प्लेइंग 11 में कौन-कौन जगह बना सकेगा यह मैच के समय ही पता चलेगा। चूंकि लास्ट कुछ समय से इंडिया लगभग हर दूसरे मैच में एक नई 11 के साथ खेलते नजर आई है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?

सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ टीम का सबसे बड़ा मैच विनर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!