Posted inICC T20 World Cup

अहमदाबाद पिच एनालिसिस: IND vs SA मैच में किसे मिलेगी बढ़त? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला

अहमदाबाद पिच एनालिसिस: IND vs SA मैच में किसे मिलेगी बढ़त? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला

IND vs SA, Ahmedabad Pitch Analysis: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 मैच से पहले अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह मुकाबला इसी मैदान पर होना है। दोनों ही टीमों ने मौजूदा टूर्नामेंट के दौरान इस वेन्यू पर खेला है, ऐसे में इन्हें अच्छे यहां की कंडीशंस के बारे में पता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सुपर-8 के मैच में अहमदाबाद की पिच कैसी होगी, इस पर भी चर्चा जारी है। ऐसे में हम आपको पिच को लेकर पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही इस मैदान पर टी20 के आंकड़े कैसे हैं, उसके बारे में भी बताएंगे।

IND vs SA मैच के दौरान अहमदबाद में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर?

अहमदाबाद पिच एनालिसिस: IND vs SA मैच में किसे मिलेगी बढ़त? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टेस्ट और वनडे में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है लेकिन टी20 में यहां बल्लेबाजों की मौज होती है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी बल्लेबाजों को यहां बैटिंग में आसानी हुई है, यही कारण है कि खेले गए चार मैचों में सभी में दोनों पारियों में 150 से ज्यादा का स्कोर बना है। वहीं, एक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 200 से ज्यादा का स्कोर भी बनाया था। भारत ने भी नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 193 रन बनाए थे। ऐसे में यह तो साफ़ है कि यहां बैटिंग फ्रेंडली कंडीशंस हैं।

हालांकि, शाम के समय स्विंग गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जाएगा। वहीं, स्पिनर्स को ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रह सकती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सुपर-8 का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास खूंखार बल्लेबाजों की फ़ौज है। वहीं, अर्शदीप सिंह और मार्को जानसेन जैसे स्विंग गेंदबाज विरोधी टीमों को शुरुआती ओवरों में फंसा सकते हैं।

अहमदाबाद में हुए अब T20 मैचों के सभी आंकड़े

कुल मैच 15
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 10
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 5
पहली पारी का औसत स्कोर 173
दूसरी पारी का औसत स्कोर 151
हाईएस्ट टोटल 234/4 (20 ओवर) भारत बनाम न्यूजीलैंड
लोएस्ट टोटल 66/10 (12.1 ओवर) न्यूजीलैंड बनाम भारत
हाईएस्ट स्कोर चेज 178/3 (17.1 ओवर) दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
लोएस्ट स्कोर डिफेंड 107/7 (20 ओवर) वेस्टइंडीज महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम

ऊपर बताए गए आंकड़ों से साफ़ है कि यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता हासिल हुई है। ऐसे में भारत और दक्षिण के कप्तान भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं। बोर्ड पर 180 से ऊपर का स्कोर काफी हद तक चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब

FAQs

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में मुकाबला कब होना है?
22 फरवरी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अहमदाबाद में कितने मैच हो चुके हैं?
4

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का पावर हिट, सिक्स लगते ही बहने लगा पानी, टूटी पाइपलाइन का VIDEO वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!