Posted inICC T20 World Cup

अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया टीम इंडिया की सफलता का हीरो

अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया Team India की सफलता का हीरो

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक भारत ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है और अब बस ख़िताब से एक जीत दूर है। इस बार टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होना है और इसमें भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है, जिसके सामने टीम इंडिया ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है। हालांकि, इस बार पूरी उम्मीद लगाई जा रही है कि कीवियों के सामने भारतीय टीम विजयी होगी।

सुपर-8 में जब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तो लगा कि शायद अब टीम इंडिया (Team India) सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो जाएगी लेकिन फिर संजू सैमसन की एंट्री हुई और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रनों पारी से भारत को जीत दिलाई। इसके बाद, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी 89 रन बनाए। संजू के अच्छा प्रदर्शन का श्रेय शोएब अख्तर ने हेड कोच गौतम गंभीर को दिया है।

संजू सैमसन की अच्छी फॉर्म के लिए शोएब अख्तर ने टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच को दिया श्रेय

अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया Team India की सफलता का हीरो

टीम इंडिया (Team India) के लिए संजू सैमसन पिछले दो मैचों में पूरी तरह से नायक साबित हुए हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले सैमसन का फॉर्म काफी खराब था और इसी वजह से उन्हें शुरआत में बतौर ओपनर मौके नहीं दिए गए। हालांकि, जब ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी को परेशानी नजर आई, तब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा दांव खेला और संजू को वापस लाए। उन्होंने संजू को फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

शोएब अख्तर का मानना है कि संजू सैमसन की अच्छी फॉर्म का श्रेय गौतम गंभीर को दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर गंभीर टीम मैनेजमेंट से संजू के लिए ना लड़ते तो शायद सैमसन स्क्वाड का ही हिस्सा ना होते।

शोएब अख्तर ने संजू को लेकर गौतम गंभीर को सराहा

पीटीवी स्पोर्ट्स के शो ‘गेम ऑन है’ पर शोएब अख्तर ने कहा,

“सैमसन 2014 से भारतीय क्रिकेट जगत में सक्रिय हैं। जब मैं भारत में काम कर रहा था, लगभग 2015 के आसपास, उनके बारे में काफी चर्चा थी। उन्हें नियमित मौके पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि भारत के पास एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और अन्य जैसे विकेटकीपर थे। अब भी, गंभीर ने उन्हें टीम में शामिल करवाने के लिए हर किसी से संघर्ष किया है। असल में, उनका चयन काफी दबाव और गहन जांच के बाद हुआ है। शुरुआत में उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था।”

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दावेदारी में Team India के संजू सैमसन का नाम

संजू सैमसन ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उनका नाम आईसीसी द्वारा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुने गए 8 खिलाड़ियों में शामिल है। संजू के बल्ले से 4 मैचों में 77.33 की औसत और 201.73 की स्ट्राइक रेट से 232 रन आए हैं। अगर फाइनल में भी उनका बल्ला चला तो फिर उन्हें टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण का बेस्ट प्लेयर से शायद ही कोई रोक पाए। भारतीय फैंस भी उम्मीद कर रहे होंगे कि संजू अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से टीम इंडिया (Team India) की चैंपियन बनने में मदद करें।

FAQs

शोएब अख्तर ने संजू सैमसन को लेकर किसकी तारीफ की है?
गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले से कटा वरुण चक्रवर्ती का पत्ता! सिराज नहीं उनकी जगह एंट्री करेगा ये करिश्माई गेंदबाज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!