Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, टीम्स, डेट, टाइम, ग्राउंड, कप्तान, कोच, हिस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकरी

All the important information about the T20 World Cup 2026, including the schedule, teams, dates, times, venues, captains, coaches, and history.

T20 World Cup 2026 All Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब गिनती के एक हफ्ते का समय बचा हुआ है। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट से जुड़ी सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था। इस दौरान इसमें कुल 12 टीमें खेलते नजर आई थी और उसकी चैंपियन बनी थी भारत।

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया था। उस दौरान इस टूर्नामेंट का नाम वर्ल्ड टी20 हुआ करता था। मगर ICC ने आधिकारिक तौर पर 2020 से वर्ल्ड T20 का नाम बदलकर ICC T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) कर दिया और तबसे लोग इसे इसी नाम से जानते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 इसका दसवां संस्करण होने जा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन

T20 World Cup champions
T20 World Cup champions

सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है। इन तीनों ही टीमों ने दो-दो बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। वहीं एक बार पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी उठाई है।

साल विजेता उपविजेता स्थान
2024 भारत दक्षिण अफ्रीका बारबाडोस
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड ओमान और यूएई
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड भारत
2014 श्रीलंका भारत बांग्लादेश
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका श्रीलंका
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज
2009 पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड
2007 भारत पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम्स, वेन्यू और शेड्यूल

2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और यह टूर्नामेंट 8 मार्च तक चलने वाला है। इसका आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हमें कुल 20 टीमें खेलते नजर आने वाली हैं। इन टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है और इस बार के वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2026 ग्रुप

ग्रुप A: भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, यूएसए।

ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे।

ग्रुप C: इंग्लैंड, इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज़, स्कॉटलैंड।

ग्रुप D: अफ़ग़ानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) .

T20 World Cup 2026 वेन्यू

  • अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • ईडन गार्डन, कोलकाता
  • एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी), कोलंबो।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 कम्पलीट शेड्यूल

शनिवार, 7 फरवरी

  • नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – SSC, कोलंबो
  • स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • भारत बनाम USA शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

रविवार, 8 फरवरी

  • अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • इंग्लैंड बनाम नेपाल दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • श्रीलंका बनाम आयरलैंड शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

सोमवार, 9 फरवरी

  • स्कॉटलैंड बनाम इटली सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • ओमान बनाम जिम्बाब्वे दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – SSC, कोलंबो
  • कनाडा बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

मंगलवार, 10 फरवरी

  • नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • न्यूजीलैंड बनाम UAE दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • पाकिस्तान बनाम USA शाम 7 बजे (13:30 GMT) – SSC, कोलंबो

बुधवार, 11 फरवरी

  • अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

गुरुवार, 12 फरवरी

  • श्रीलंका बनाम ओमान सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • इटली बनाम नेपाल दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • भारत बनाम नामीबिया शाम 7 बजे (13:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

शुक्रवार, 13 फरवरी

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • कनाडा बनाम यूएई दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • नीदरलैंड बनाम यूएसए शाम 7 बजे (13:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

शनिवार, 14 फरवरी

  • आयरलैंड बनाम ओमान सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – एसएससी, कोलंबो
  • स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

रविवार, 15 फरवरी

  • नेपाल बनाम वेस्ट इंडीज सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • नामीबिया बनाम USA दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

सोमवार, 16 फरवरी

  • अफगानिस्तान बनाम UAE सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • इंग्लैंड बनाम इटली दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

मंगलवार, 17 फरवरी

  • कनाडा बनाम न्यूजीलैंड सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • स्कॉटलैंड बनाम नेपाल शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

बुधवार, 18 फरवरी

  • दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • नामीबिया बनाम पाकिस्तान दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – एसएससी, कोलंबो
  • भारत बनाम नीदरलैंड शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

गुरुवार, 19 फरवरी

  • इटली बनाम वेस्टइंडीज सुबह 11 बजे (05:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • अफगानिस्तान बनाम कनाडा शाम 7 बजे (13:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

शुक्रवार, 20 फरवरी

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

सुपर 8: शनिवार, 21 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

रविवार, 22 फरवरी

  • TBD बनाम TBD दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

सोमवार, 23 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

मंगलवार, 24 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

बुधवार, 25 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

गुरुवार, 26 फरवरी

  • TBD बनाम TBD दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

शुक्रवार, 27 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

शनिवार, 28 फरवरी

  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

रविवार, 1 मार्च

  • TBD बनाम TBD दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • TBD बनाम TBD शाम 7 बजे (13:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

नॉकआउट: बुधवार, 4 मार्च

  • पहला सेमीफाइनल शाम 7 बजे (13:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता या आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

गुरुवार, 5 मार्च

  • दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

रविवार, 8 मार्च

  • फाइनल शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद या आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

यह भी पढ़ें: भारत-पाक अंडर-19 मुकाबले के बाद उठा मैच फिक्सिंग का शक, सरफराज अहमद का नाम चर्चा में

T20 World Cup 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड

भारत की टीम

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

यूएसए की टीम

  • कप्तान: मोनांक पटेल
  • यूएसए: मोनांक पटेल, जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

नामीबिया की टीम

  • कप्तान: गेरहार्ड इरास्मस
  • गेरहार्ड इरास्मस, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो।
  • रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक

नीदरलैंड की टीम

  • कप्तान: स्कॉट एडवर्ड्स
  • स्कॉट एडवर्ड्स, कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।

पाकिस्तान की टीम

  • कप्तान: सलमान अली आगा
  • सलमान अली आगा, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

  • कप्तान: मिशेल मार्श
  • मिशेल मार्श, ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

श्रीलंका की टीम

  • कप्तान: दासुन शनाका
  • दासुन शनाका, पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा

ज़िम्बाब्वे की टीम

  • कप्तान: सिकंदर रज़ा
  • सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, टैशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।

आयरलैंड की टीम

  • कप्तान: पॉल स्टर्लिंग
  • पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लॉर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

ओमान की टीम

  • कप्तान: जतिंदर सिंह
  • जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सूफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, आमिर कलीम।

इंग्लैंड की टीम

  • कप्तान: हैरी ब्रूक
  • हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

वेस्ट इंडीज की टीम

  • कप्तान: शाई होप
  • शाई होप, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

इटली की टीम

  • कप्तान: वेन मैडसेन
  • वेन मैडसेन, मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीड, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज कालूगामेज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका

नेपाल की टीम

  • कप्तान: रोहित पौडेल
  • रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम

स्कॉटलैंड की टीम

  • कप्तान: रिची बेरिंगटन
  • रिची बेरिंगटन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।
  • ट्रैवलिंग रिज़र्व: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस। नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

  • कप्तान: एडेन मार्कराम
  • एडेन मार्कराम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

न्यूजीलैंड की टीम

  • कप्तान: मिशेल सेंटनर
  • मिशेल सेंटनर, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

अफगानिस्तान की टीम

  • कप्तान: राशिद खान
  • राशिद खान, नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजल हक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान। रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमद अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी

कनाडा की टीम

  • कप्तान: दिलप्रीत बाजवा
  • दिलप्रीत बाजवा, अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा।

यूएई की टीम

  • कप्तान: मुहम्मद वसीम
  • मुहम्मद वसीम, अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी टीमों के हेड कोच

टीम हेड कोच
भारत गौतम गंभीर
श्रीलंका सनथ जयसूर्या
पाकिस्तान माइक हेसन
ऑस्ट्रेलिया एंड्रयू मैकडोनाल्ड
इंग्लैंड ब्रेंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड रॉब वॉल्टर
दक्षिण अफ्रीका शुक्रिया कोनराड
वेस्टइंडीज डैरेन सैमी
अफगानिस्तान जोनाथन ट्रॉट
आयरलैंड हेनरिक मलान
अमेरिका पुबुदु दस्सानायके
नेपाल स्टुअर्ट लॉ
नीदरलैंड्स रयान कुक
स्कॉटलैंड ओवेन डॉकिंस
नामीबिया क्रेग विलियम्स
जिम्बाब्वे जस्टिन सिमन्स
ओमान दलीप मेंडिस
कनाडा इंगलटन लिबर्ड
यूएई लालचंद राजपूत
इटली जॉन डेविसन

T20 World Cup 2026 स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • डिजिटल: जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
  • टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स।

FAQs

सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम है?

भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें: बाबर आजम बनाम विराट कोहली: दोनों की दौलत में कितना अंतर? जानें VIRAT की तुलना में कितना कमाता नकली किंग

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!