Posted inICC T20 World Cup

बॉयकॉट बहस के बीच ओवैसी का बयान वायरल, पाकिस्तान टीम पर साधा निशाना

Amidst the boycott debate, Owaisi's statement goes viral; he takes a dig at the Pakistan team.

Pakistan Team T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और भारत व पाकिस्तान क्रिकेट टीम का महामुकाबला 15 फरवरी को होने वाला है। यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होगा। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खेलने से मना कर रहा है।

पाकिस्तान (Pakistan Team) ने इस मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया है और इसको लेकर काफी ज्यादा बहस छिड़ी हुई है। इसी पर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने काफी कुछ कहा है। तो आइए जान लेते हैं, उन्होंने क्या बोला।

मैच बॉयकॉट करने की तैयारी में पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने कुछ समय पहले ऐलान किया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले सकते हैं, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रही है। लेकिन इस दौरान वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। यानी भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करेगी। पाकिस्तान सरकार ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया वैसे ही हंगामा मच गया और अब AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसपर अपना बयान दिया है।

Asaduddin Owaisi ने कही ये बात

Hyderabad MP and AIMIM chief Asaduddin Owaisi called the Pakistan team a poor team.
Hyderabad MP and AIMIM chief Asaduddin Owaisi called the Pakistan team a poor team.

हैदराबाद के सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को घटिया टीम बताया। उन्होंने पाक के बॉयकॉट-बॉयकॉट के नारे पर कहा, ‘भारत टी20 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है और वह बेकार पाकिस्तानी टीम कह रही है कि वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हमें उनसे कहना चाहिए, ‘तुम यहां क्यों आए? यहां से चले जाओ।’ वे कह रहे हैं कि वे नहीं खेलेंगे और सब चुपचाप बैठकर सुन रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा हुए बाहर, तो BCCI ने किया उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान, 150kmph वाले गेंदबाज को दी जगह

फैंस बना रहे हैं जमकर मजाक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) के इस बॉयकॉट-बॉयकॉट के ट्रेंड का भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान केवल ड्रामा कर रहा है। लेकिन वह इंडिया के खिलाफ मैच खेलता जरूर दिखाई देगा। यही नहीं बल्कि कुछ फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान भारत से एकतरफ़ा हारने के डर की वजह से खेलने से बॉयकॉट करना चाह रहा है।

मालूम हो कि एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए थे और तीनों में ही पाकिस्तानी टीम को मुंह की खानी पड़ी थी। इंडिया ने लगातार मैचों में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था और जिस तरह इंडिया इस समय खेल रही है। अगर पाकिस्तान उसके हत्थे चढ़ गया तो उसका भी गेम ओवर होना तय है।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड आंकड़े टी20

  • खेले गए मैच: 16
  • भारत ने जीते: 13
  • पाकिस्तान ने जीते: 3
  • ड्रा: 0
  • टाई: 0

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने खोला खजाना, टीम के लिए इतने करोड़ों की इनामी राशि की घोषित

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!