Posted inICC T20 World Cup

एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर से भारत-पाक मैच, जानिए पूरा गणित

एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर से India-Pak मैच, जानिए पूरा गणित

India-Pak match again in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया। कोलंबो में हुए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाक टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने अपने तीसरे मैच में बड़ी हार के बावजूद नामीबिया के खिलाफ आसान जीत दर्ज की और अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) और पाकिस्तान के बीच एक और बार टक्कर देखने को मिलेगी या नहीं। वहीं, अगर ऐसा हुआ तो यह कैसे संभव होगा। इसका जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

सुपर-8 राउंड में भारत(India)-पाकिस्तान के बीच मैच होगा संभव?

एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर से India-Pak मैच, जानिए पूरा गणित

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) ग्रुप स्टेज में एक ही साथ थे। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के दौरान एक भी मैच नहीं गंवाया है और 4 मैचों में 8 अंक के साथ ग्रुप टॉप किया। भारत ने अपने पहले तीन मुकाबलों में ही जीत के साथ सुपर-8 में एंट्री कर ली थी। वहीं, पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में 4 मैचों में 6 अंक हासिल किए, क्योंकि उसे एक मुकाबला भारत के खिलाफ हारना पड़ा था। ऐसे में अब भारत और पाकिस्तान, दोनों ही अगले राउंड में पहुंच गए लेकिन इनकी टक्कर नहीं होगी।

इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि सुपर-8 राउंड में एक टीम उन्हीं टीमों से मुकाबले खेलती है, जो उसके ग्रुप में होती हैं। ऐसे में सुपर-8 के लिए भारत (India) के X ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज है। जबकि पाकिस्तान Y ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ है। आईसीसी ने टीमों की सीडिंग पहले ही तय कर दी थी। इसी वजह से ग्रुप स्टेज में पहले या दूसरे स्थान पर रहने का सुपर-8 के ग्रुप पर प्रभाव नहीं पड़ा। आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया था कि सुपर-8 में कौन सी टीम किस ग्रुप में रहेगी।

भारत (India) और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 में नहीं, तो फिर कहां मुकाबला संभव?

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि अगर भारत (India) और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप में होने के कारण मैच नहीं होगा, तो फिर इनकी दोबारा टक्कर कैसे होगी। तो बता दें कि यह सिर्फ नॉकआउट चरण में ही संभव है। यानी सेमीफाइनल या फाइनल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

आमतौर पर सेमीफाइनल में सुपर-8 राउंड के प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमों को मौका मिलता है। ऐसे में भारत (India) और पाकिस्तान को अच्छा करना होगा, तभी सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा। हालांकि, सेमीफाइनल में इनकी टक्कर तभी संभव होगी, जब दोनों सुपर-8 राउंड में एक जैसी पोजीशन पर न रहे। यानी सेमीफाइनल में X ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम की टक्कर Y ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।

यही नियम Y ग्रुप में टॉप करने वाली टीम के लिए भी लागू होगा। ऐसे में अगर भारत (India) X ग्रुप में पहले स्थान पर रहता है तो पाकिस्तान को Y ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहना होगा। वहीं, अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है तो पाकिस्तान को अपने ग्रुप में टॉप करना पड़ेगा। तभी इनके बीच मुकाबला संभव होगा। अगर इनके बीच सेमीफाइनल में मैच नहीं होता है तो फिर फाइनल में टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके दोनों ही टीमों को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-8 में मुकाबला हो सकता है या नहीं?
नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी बार टक्कर कैसे हो सकती है?
सेमीफाइनल या फाइनल

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज, हार्दिक पांड्या ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने इकलौते ऑलराउंडर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!