Posted inICC T20 World Cup

अर्शदीप सिंह की छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबला! ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Arshdeep Singh has been dismissed and will not play against Pakistan, and this veteran Indian player will replace him.

India vs Pakistan: अर्शदीप सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप लगातार मैचों में हमें खेलते भी नजर आ रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी कमाल का रहा है। मगर इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहे मैच में वह हमें खेलते दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह प्लेइंग 11 में एक अलग खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो हमें उनकी जगह खेलते दिखाई दे सकता है।

इस खिलाड़ी की हो सकती है India vs Pakistan मैच में एंट्री

Kuldeep Yadav could be included in the playing XI for the India vs Pakistan match due to the spin-friendly surface.
Kuldeep Yadav could be included in the playing XI for the India vs Pakistan match due to the spin-friendly surface.

बता दें कि जो खिलाड़ी हमें पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की जगह खेलते दिखाई दे सकता है वो कोई और नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को स्पिन फ्रेंडली सरफेस होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में चांस दिया जा सकता है और कई क्रिकेट एक्सपट्र्स भी उन्हें मौका देने की मांग कर रहे हैं।

स्पिन फ्रेंडली ट्रैक होने की वजह से मिल सकता है मौका

मालूम हो कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। स्लो पिच होने की वजह से जैसे गेम आगे बढ़ता है इस पिच पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में भी स्पिनर्स का आर प्रेमदासा स्टेडियम में बोलबाला देखने को मिला है और यही वजह है कि हेड कोच गौतम गंभीर व कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 से एक पेसर को कम कर स्पिनर को बढ़ा सकते हैं। वैसे भी पाकिस्तान के खिलाफ और ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप यादव के आंकड़े काफी दमदार हैं।

बता दें कि कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा और भी न जाने कई लोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘वो खेलेगा तभी जीत मिलेगी…’ पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी पर गावस्कर का भरोसा, कहा इसे हर हाल में खिलाओं

कुछ ऐसे हैं कुलदीप यादव के आंकड़े

31 वर्षीय कुलदीप यादव ने भारतीय टी20 टीम के लिए अब तक कुल 53 मुकाबले खेले हैं और इन 53 मुकाबलों की 51 पारियों में उन्होंने 94 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.99 की रही है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 17 रन देकर 5 विकेट है।

इस दौरान पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और इन तीन मुकाबलों में उन्होंने आठ सफलताएं अर्जित की हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 30 रन देकर 4 विकेट है। अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनका जादू देखने को मिलता है और उम्मीद है कि अगर वो 15 फरवरी को खेलेंगे तो एक बार फिर इतिहास रचेंगे।

FAQs

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में कितने विकेट लिए हैं?

8 विकेट

यह भी पढ़ें: ‘जब भी IND vs PAK मैच होता, तो…’ भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम ने दे डाला बड़ा बयान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!