Posted inICC T20 World Cup

AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया, पॉइंट्स टेबल में धमाकेदार अंदाज में खोला खाता, भारत को पछाड़ा

AUS vs IRE: Australia ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया, धमाकेदार अंदाज में खोला खाता, पॉइंट्स टेबल में भारत को पछाड़ा

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने धमाकेदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया और अपने पहले ही मुकाबले में कमजोर आयरलैंड को बुरी तरह हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 67 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 182/6 का स्कोर बनाया, जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 16.5 ओवर में 115 रन बनाकर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की इस बड़ी जीत के हीरो नाथन एलिस रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। इस जीत से पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने खाता खोल लिया और भारत को भी खास मामले में पछाड़ दिया है।

स्टोइनिस और इंग्लिस की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बनाया बड़ा स्कोर

AUS vs IRE: Australia ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया, धमाकेदार अंदाज में खोला खाता, पॉइंट्स टेबल में भारत को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे वो खुद सही नहीं साबित कर पाए और दूसरे ही ओवर में 6 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन पर कप्तान के विकेट का असर नहीं दिखा और इन्होंने तेजी से रन बटोरने का काम करते हुए स्कोर को 50 के पार पहुँचाया। इनके बीच 49 रनों की साझेदारी हुई, जिसका अंत ग्रीन के विकेट से हुआ, जो 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लिस भी तेज से रन बनाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, उन्होंने आउट होने से पहले 17 गेंदों का सामना किया और छह चौके व एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला नहीं चला और वो 9 रन बनाकर 88 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। यहां से मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली।

इस दौरान रेनशॉ ने ज्यादा तेज बल्लेबाजी नहीं की लेकिन स्टोइनिस आक्रामक मोड में नजर आए। 149 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले रेनशॉ ने 33 गेंदों में 37 रन बनाए। वहीं, स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। कूपर कोनॉली और जेवियर बार्टलेट 11-11 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडेयर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

जॉर्ज डॉकरेल की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड की हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा और कप्तान पॉल स्टर्लिंग 1 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दूसरे ओवर में हैरी टेक्टर भी आउट हो गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, तीसरे ओवर में नाथन एलिस ने रॉस अडेयर (12) और कर्टिस कैंफर (4) को चलता किया। वहीं, फिर अपने अगले ओवर में बेन कैलित्ज़ को भी आउट कर दिया, जो 2 रन ही बना पाए।

इस तरह पावरप्ले में ही आयरलैंड ने 40 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए। आगे भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा लेकिन जॉर्ज डॉकरेल ने तूफानी पारी खेली। डॉकरेल ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद, आयरलैंड की पारी को खत्म करने में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के गेंदबाजों ने ज्यादा समय नहीं लिया और 17वें ओवर में मैच खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जंपा ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट लिए।

नेट रन रेट के मामले में भारत से आगे निकला Australia

टी20 वर्ल्ड कप के 2026 को शुरू हुए तीन दिन बीत गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) को अपने अभियान का आगाज करने का मौका चौथे दिन मिला। नियमित कप्तान मिचेल मार्श की इंजरी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए, जिसकी बदौलत ग्रुप बी में पहले स्थान हासिल कर लिया है और उसका नेट रन रेट +3.350 का है। वहीं, ग्रुप ए में शामिल भारत के खाते में भी 1 मैच के बाद 2 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट +1.450 है, जो कि ऑस्ट्रेलिया से कम है।

FAQs

आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया ने कितने रनों से हराया?
67 रन
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने किस मामले में पछाड़ दिया है?
नेट रन रेट

यह भी पढ़ें: आपने दुनिया का सबसे प्रतिभावान क्रिकेटर किसे देखा? जोस बटलर ने सचिन-कोहली नहीं इस क्रिकेटर का लिया नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!