Posted inICC T20 World Cup

AUS vs OMAN: पुरे टूर्नामेंट में नाक कटाने के बाद लास्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई असली पावर, 10 ओवर-9 विकेट रहते जीता मैच

AUS vs OMAN: After being beaten throughout the tournament, Australia displayed their true power in the final match, winning the match with 10 overs and 9 wickets remaining.

AUS vs OMAN: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। इस टीम ने बीते टूर्नामेंट के कंपैरिजन में और भी ज्यादा खराब प्रदर्शन किया, जिससे इसका काफी ज्यादा मजाक भी बनाया गया। हालांकि जाते-जाते अपने अंतिम मैच में इस टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर 10 ओवर रहते 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। तो आइए ऑस्ट्रेलिया और ओमान क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

104 रन पर ही Oman को रोका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में ओमान और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर हुई। इस दौरान ओमान क्रिकेट टीम ने 16.2 ओवर में ऑल आउट होकर 104 रन बनाए। इस दौरान वसीम अली ने 33 गेंद में चार चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। वहीं दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे कप्तान जतिंदर सिंह, जिन्होंने 15 गेंद में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए। वहीं हम्माद मिर्ज़ा ने 16 जबकि करण सोनावाले ने 12 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए लास्ट मैच में एडम जेम्पा ने अपने स्पिन का जादू दिखाया और 4 विकेट हासिल किया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट को दो-दो सफलताएं मिली। मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस भी एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

9.4 ओवर में Australia ने चेस किया टारगेट

Australia Batting in AUS vs OMAN Match
Australia Batting in AUS vs OMAN Match

अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया। इस टीम के कप्तान मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 9.4ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस दौरान कप्तान मिशेल मार्श ने 33 गेंद में 7 चौके और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 19 गेंद में 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। जोश इंग्लिश इस दौरान 6 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओमान के लिए एकमात्र विकेट शकील अहमद ने लिया। उन्होंने 29 रन देकर एक सफलता अर्जित थी। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच एडम जेम्पा बने, जिन्होंने चार सफलता अर्जित की थी।

यह भी पढ़ें: 22 साल में शादी और अब अचानक ले लिया तलाक, CSK खिलाड़ी का टुटा परिवार

कुछ ऐसा रहा था दोनों टीमों का सफर

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैचों की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है और इसमें हमें बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने कुल चार मैच खेले और इस दौरान उसे दो मैच जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा। जबकि ओमान को चारों में हार मिली। ऑस्ट्रेलिया को यह दो हार श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे से मिली।

FAQs

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान मैच किसने जीता?

ऑस्ट्रेलिया टीम

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर आई बड़ी अपडेट, संजू-कुलदीप की वापसी तय, ये खिलाड़ी होंगे ड्रॉप

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!