Posted inICC T20 World Cup

AUS vs SL: निसानका का शतक-मेंडिस का अर्धशतक, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मैच, घर जायेगी अब ऑस्ट्रेलिया

AUS vs SL: Nissanka's century, Mendis's half-century, Sri Lanka won the match by 8 wickets, Australia will now go home.

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (AUS vs SL) के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 30 समाप्त हो चुका है। इस मैच को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आठ विकेट से जीत लिया है और इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का सफर लगभग खत्म हो चुका है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Australia ने बनाए थे 181 रन

श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिशेल मार्श ने 54 वहीं ट्रैविस हेड ने 56 रन की पारी खेली। इस दौरान जोश इंग्लिश के बल्ले से 27 वहीं ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 22 रनों की पारी देखने को मिली। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा टच नहीं कर सका।

श्रीलंका के लिए दूषण हेमंथा ने चार विकेट। वहीं दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा महेश थीक्षाना, दुनीथ वेल्लालगे और कामिंडू मेंडिस एक-एक विकेट लेने में कामयाब हुए।

यह भी पढ़ें: बल्लेबालों के फ्लॉप शो को देख बोर्ड ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 2 सालों के बाद 36 साल के खिलाड़ी को दिया मौका

18 ओवर में चेस किया टारगेट

AUS vs SL T20 World Cup 2026
AUS vs SL T20 World Cup 2026

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए दो विकेट के नुकसान में 184 रन बनाकर 18 ओवर में 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान पथुम निसानका ने ओपनिंग पर आने के बाद नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से इतिहास रचा।

वहीं कुशल मेंडिस ने 51 रन जबकि पवन रथनायके ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस दो विकेट लेने में कामयाब हुए। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाया।

इस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच पथुम निसानका बने और उन्होंने अपने शतक के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बना लिए। उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही साथ उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया का सफर लगभग हुआ खत्म

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम ने ग्रुप डी से टूर्नामेंट में अपनी जगह सुपर 8 के लिए कंफर्म कर ली है। वहीं जिम्बाब्वे इस समय दूसरे पायदान पर है और ज़िम्बाब्वे को दो मुकाबले अभी और खेलने हैं। ज़िम्बाब्वे के अगले दो मुकाबले आयरलैंड और श्रीलंका के साथ होने वाले हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को अपना लास्ट मैच ओमान के साथ खेलना है। अगर ज़िम्बाब्वे अपने अगले दो मैच में से एक भी मैच जीत जाती है तो वो सुपर 8 में पहुंच जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया अगला मैच जीतने के बावजूद कम नेट रन रेट होने की वजह से बाहर हो सकती है।

FAQs

AUS vs SL मैच किसने जीता?

श्रीलंका

यह भी पढ़ें: IND vs NED, Head to Head in T20I: कैसा हैं दोनों टीमों के बीच का इतिहास? आंकड़ों से जानें टीम इंडिया के सामने कहाँ पर नीदरलैंड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!