T20 World Cup 2026: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ ज्यादा खास नहीं रहने वाला है, क्योंकि इस टीम के स्टार खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हो गए हैं, जिससे इस टीम पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। तो आइए यह जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो इंजरी की वजह से हमें आगे खेलते नजर नहीं आ सकेगा।
यह खिलाड़ी हुआ चोट के चलते बाहर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान पैट कमिंस पहले ही इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर हो गए हैं और अब इसी कड़ी में उनके बाद जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भी टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हो गए हैं।
मालूम हो कि हेजलवुड काफी समय से इंजर्ड चल रहे हैं। लेकिन उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबलों के लिए फिट हो जाएंगे, जिससे टीम को जीतने में मदद मिलेगी। लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए हैं इस वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
BIG BLOW TO AUSTRALIA! 🤯#JoshHazlewood will miss the ICC Men’s #T20WorldCup due to injury. Replacement will be announced soon! 👍🏻 pic.twitter.com/T4L95o3pjh
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
रिप्लेसमेंट का जल्द होगा ऐलान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि टीम बहुत जल्द उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी। ज्ञात हो कि हेजलवुड हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हुए हैं और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी जगह शॉन एबॉट को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल
कुछ ऐसा है जोश हेजलवुड का टी20 रिकॉर्ड
जोश हेजलवुड का टीम से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि जोश हेजलवुड कमाल के गेंदबाज हैं। अब तक उन्होंने 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 59 पारियों में कुल 79 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस दौरान महज 7.47 की इकोनॉमी से रन लुटाया है। उनका औसत 21.26 और स्ट्राइक रेट 17.0 का रहा है। 35 साल के इस तेज गेंदबाज का बेस्ट बोलिंग 12 रन देकर 4 विकेट है। उन्होंने ओवरऑल इस फॉर्मेट में 126 पारियों में 170 विकेट चटकाए हैं।
सबसे खास बात यह है कि वह आईपीएल में भी कमाल कर चुके हैं और उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। यानी उन्हें भारत में अलग-अलग पिचों पर खेलने का भी अच्छा-खासा अनुभव है। 2025 आईपीएल के दौरान उन्होंने आरसीबी की ओर से 12 मैचों में 22 विकेट लिया था और टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। ऐसे में अगर वह टीम के साथ जुड़े रहते तो ऑस्ट्रेलिया 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की चैंपियन बन सकती थी, क्योंकि इस टीम में उनके अलावा भी कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं।
T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।
FAQs
जोश हेजलवुड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: 24 घंटे पहले USA के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, अभिषेक, ईशान, तिलक, सूर्या….