Posted inICC T20 World Cup

बाबर आजम फैंस के लिए आई बुरी खबर, कप्तान सलमान आगा बोले ‘हम उसे अब ड्रॉप करेंगे….’

Bad news for Babar Azam fans, captain Salman Agha said, "We will drop him now..."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) हमेशा से अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों में घिरे रहते हैं। अक्सर उन पर स्लो खेलने और टीम को न जीता पाने के आरोप लगते रहते हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के साथ खेला और यहां भी बाबर पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें टीम से बाहर कर देने की बात कही।

Babar Azam ने 18 गेंदों में बनाए सिर्फ 15 रन

Babar Azam scored only 15 runs off 18 balls.
Babar Azam scored only 15 runs off 18 balls.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत नीदरलैंड्स के साथ मुकाबला से की। इस मुकाबले को पाकिस्तानी टीम ने तीन गेंद रहते तीन विकेट से जीता। इस थ्रिलिंग मुकाबले में पाकिस्तान टीम एक समय पर हार के बेहद नजदीक जा चुकी थी और उसका हारना ऑलमोस्ट तय ही माना जा रहा था।

लेकिन विरोधी टीम की खराब प्रदर्शन के चलते मैच पाक ने जीत लिया। इस दौरान बाबर आजम (Babar Azam) ने 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का रहा। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका देखने को मिला।

सलमान अली आग ने कही यह बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, हम यहां पर 15 सदस्यीय टीम के साथ आए हैं और हम वही कॉन्बिनेशन खिलाने की कोशिश करेंगे, जिससे टीम को जीत मिले। ऐसे में अगर कोई सीनियर खिलाड़ी चाहे वह फखर जमान हों या बाबर आजम फिट नहीं होंगे, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाएगा। .उनकी जगह कोई अन्य खिलाड़ी खेलते नजर आएगा।

कप्तान ने आगे दोनों खिलाड़ियों को लेकर कहा फखर और बाबर दोनों ने सालों तक पाकिस्तान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वो उनका पूरा समर्थन करते हैं। लेकिन प्लेइंग इलेवन का फैसला पूरी तरह इस आधार पर होगा कि टीम के लिए क्या सही है। सलमान ने बताया कि उनकी तैयारी बेहतरीन है और उन्हें विश्वास है कि वो वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया ने बोला गंभीर के घर पर धावा, कोच साहब ने किया डिनर का आयोजन

कुछ ऐसे हैं बाबर आजम के आंकड़े

31 वर्षीय बाबर आजम (Babar Azam) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 140 मैचों के 133 पारियों में कुल 4520 रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39.30 की औसत और 128.15 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उनके बल्ले से तीन शतक जबकि 39 अर्धशतक आए हैं।

लेकिन इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 18 मैचों में 564 रन बनाए हैं और इस बीच उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 110 का रहा है। मेंस टी20 एशिया कप में भी उन्होंने 6 मैचों में 68 रन बनाए हैं और यहां भी उनका स्ट्राइक रेट 107.93 का है। यानी वह अक्सर स्ट्राइक रेट की वजह से मार खाते हैं।

FAQs

बाबर आजम की उम्र क्या है?

31 साल

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!