Posted inICC T20 World Cup

पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा की भूख हुई गूम, गिर गया इतना KG वजन

Bad news for India ahead of the Pakistan match, Abhishek Sharma has lost his appetite and lost a lot of weight.

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर 15 फरवरी को होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान का यह मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड है। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तबीयत बिगड़ने की वजह से हालत थोड़ी खराब हो गई है। अभिषेक ने बीते कुछ ही दिनों में काफी वजन लूज कर दिया है।

खराब हुई Abhishek Sharma की तबीयत

India opener Abhishek Sharma has been unwell for some time now.
India opener Abhishek Sharma has been unwell for some time now.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई और उस समय से भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी बीमार चल रहे हैं USA के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक बुखार में खेलते नजर आए थे और उसके बाद डिहाईड्रेशन, पेट में दर्द आदि के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। इस समय वह अस्पताल से तो डिस्चार्ज हो गए हैं। लेकिन उनका काफी वजन गिर गया है। जानकारी के अनुसार पेट की समस्या के चलते उनका करीब 3-4 किलो वजन घट गया है।

इस तरह शुरू हुई सारी परेशानी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तबियत खराब होने का सिलसिला 6 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार नेट सेशन के बाद उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया था, जिससे उनके पेट में गड़बड़ी हो गई और मैच के दिन उनकी हालत बिगड़ने लगी।

हालांकि इसके बावजूद उन्होंने USA के खिलाफ बैटिंग का फैसला किया। ये अलग बात है कि वो पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। तबियत खराब होने के चलते वो डगआउट से भी गायब थे। यहां तक कि अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद भी वो हाथ मिलाने के लिए नहीं आए। पेट के इन्फेक्शन और मौसम में बदलाव के चलते उन्हें तेज बुखार और गंभीर डिहाईड्रेशन हो गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी जिनसे भारत को रहना होगा सावधान, सिर्फ इन्हीं में ही मैच पलटने का दम

रयान टेन डोएस्केट ने दिया उपडेट

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट ने अभिषेक शर्मा के बारे में मिडिया से बात करते हुए कहा, “अभिषेक को अभी भी पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन बाद होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएगा।” कोच ने आगे कहा कि वो अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और अलग-अलग कॉम्बिनेशन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी अगर वो फिट नहीं हुए तो किसे मौका दिया जाएगा। मालूम हो कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले इंडिया को नामीबिया के साथ खेलना है और इस दौरान उन्हें शायद आराम दिया जा सकता है। भारत-नामीबिया का ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से चटाई धूल, MI का खिलाड़ी बना जीत का हीरो, सुपर-8 के लिए अंग्रेज टीम की दावेदारी हुई कमजोर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!