Bad News For India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है। 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। एकतरफ जहां अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण पूरी तरह फिट नहीं हैं, वहीं अब ईशान किशन के इंजर्ड होने की खबर आ रही है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत (India) की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को बतौर ओपनर रिप्लेस करने वाले ईशान किशन को बाएं पैर में चोट लगी है। ईशान को यह इंजरी उस समय हुई जब वो नेट्स में जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे।
नामीबिया के खिलाफ मैच से भारत (India) के दूसरे ओपनर पर भी मंडराया बाहर होने का खतरा

पेट में इन्फेक्शन के कारण अभिषेक शर्मा का नामीबिया के खिलाफ खेल पाना मुश्किल ही लग रहा है और भारत (India) के सामने उनका रिप्लेसमेंट खोजने की चुनौती थी। वहीं, अब ईशान किशन की इंजरी ने भी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है। शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान को अरुण जेटली स्टेडियम में नेट्स में अभ्यास करते समय इंजरी हो गई। वो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तभी इस गेंदबाज की एक यॉर्कर सीधे ईशान के बाएं पैर के अंगूठे में लगी।
इसके बाद, ईशान किशन दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर निकले और दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर पड़े। फिजियोथेरेपिस्ट तुरंत उनके पास पहुंचे और जल्दी से उनके पैड खोलकर जूतों के फीते ढीले कर दिए। साफ तौर पर असहज महसूस करते हुए, ईशान फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा जांच किए जाने के दौरान ज़मीन पर इधर-उधर हिलते रहे, साथ ही बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी वहां मौजूद थे। संक्षिप्त जांच के बाद, ईशान उठे और नंगे पैर चलने की कोशिश की। हालांकि वे लंगड़ा रहे थे, लेकिन उनकी हालत पहले जितनी खराब नहीं लग रही थी।
Injury scare for Ishan Kishan after he takes a toe-crushing yorker from Jasprit Bumrah. 🤕👀#INDvNAM #IshanKishan #Sportskeeda pic.twitter.com/oEeGNU3y0H
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 11, 2026
अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ईशान की इंजरी कितनी गंभीर है और वो नामीबिया के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं। भारतीय खेमा यही उम्मीद करेगा कि ईशान की चोट ज्यादा सीरियस न हो।
अभिषेक और ईशान के बाहर होने से भारत (India) की प्लेइंग 11 का बिगड़ सकता है संतुलन
नामीबिया के खिलाफ मैच को लेकर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने निश्चित रूप से भारत (India) की चिंता बढ़ा दी है। अगर ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का संतुलन बिगड़ सकता है। भारत के पास ओपनिंग के विकल्प के रूप में विकेटकीपर संजू सैमसन हैं।
ऐसे में किसी एक के बाहर होने पर संजू को मौका मिल सकता है लेकिन अगर अभिषेक और ईशान दोनों ही बाहर हुए तो फिर वाशिंगटन सुंदर को भी टॉप ऑर्डर में खिलाया जा सकता है, जो फिट होकर दिल्ली में टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड से जुड़ गए हैं। फिलहाल, अभी दोनों ही खिलाड़ियों के बाहर होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम समय पर ही इनकी उपलब्धता को जानकारी मिलने की संभावना है।
FAQs
नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान ईशान किशन किसकी गेंद से इंजर्ड हो गए?
भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली में कब मुकाबला होना है?
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह vs शाहीन अफरीदी: कौन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज? जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी