Posted inICC T20 World Cup

बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे पाकिस्तान के कान

बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे Pakistan के कान

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच मुकाबले में लगभग एक सप्ताह का ही समय बचा हुआ लेकिन अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अपने बॉयकॉट के फैसले को बदलने में सम्बन्ध में कोई भी बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स हैं कि पीसीबी ने आईसीसी के साथ बातचीत शुरू कर दी है और अब शायद मुकाबला हो सकता है।

हालांकि, इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और लाहौर पहुंच गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो आगे में घी डालने का काम कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले भी आईसीसी के खिलाफ बयान दिया था और उस पर पक्षपात के आरोप लगाए थे।

PCB चीफ से मिलने लाहौर पहुंचे BCB अध्यक्ष

बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे Pakistan के कान

दरअसल, बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकाले जाने के बाद, आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी और इस मामले में उसे पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिला था। हालांकि, आईसीसी ने उसकी एक भी बात नहीं मानी और उसे टूर्नामेंट से बाहर करते हुए स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया। इसके बाद, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की धमकी दी।

हालांकि, फिर पाकिस्तान (Pakistan) सरकार ने अपनी टीम के टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि की लेकिन कहा कि पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरेगा। पाकिस्तान (Pakistan) का भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट का फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है लेकिन अब लगता है कि पीसीबी अपना फैसला बदल सकता है, क्योंकि उसने इस मुद्दे पर आईसीसी से बातचीत शुरू कर दी है।

ऐसे में लगता है कि पीसीबी के नरम रूख को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल को अच्छा नहीं लग रहा है और वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board)के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मिलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि नकवी से अमिनुल क्या कहते हैं और आईसीसी से पीसीबी की बातचीत में किस तरह से हस्तक्षेप करते हैं।

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबले पर सभी की नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच मुकाबला होगा या नहीं, इस पर सभी की नजर है। बाजी पाकिस्तान के हाथ में है लेकिन अगर उसने मुकाबले को बॉयकॉट किया तो फिर उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी भी पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन ले सकता है, क्योंकि समझौते के अनुसार ही पाकिस्तान को भारत में नहीं आना है और उसे अपने मुकाबले कोलंबो में खेलने हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान कोलंबो में भी नहीं खेलता है तो फिर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हो जाएगा।

मैच के ना होने पर ब्रॉडकास्टर्स को भी बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि व्यूअरशिप और विज्ञापन से होने वाली मोटी कमाई पर गहरा असर पड़ेगा। वहीं, आईसीसी भी चाहता है कि टी20 वर्ल्ड कप का शानदार आयोजन हो लेकिन पीसीबी के फैसले के कारण उसकी योजनाएं गड़बड़ा रही हैं। अब देखना होगा कि दोनों के बीच बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब होना है?
15 फरवरी
पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने पर भारत को कितने अंक मिलेंगे?
2

यह भी पढ़ें: दबाव में झुका पाकिस्तान, 15 फरवरी को टीम इंडिया से मुकाबले को तैयार, अब ले लिया यू-टर्न

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!