Posted inICC T20 World Cup

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही BCCI ने टीम इंडिया पर बरसाए करोड़ों, घोषित की इतनी बड़ी इनामी राशि

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही BCCI ने Team India पर बरसाए करोड़ों, घोषित की इतनी बड़ी इनामी राशि

BCCI Announced Prize Money For Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा और दक्षिण अफ्रीका के अलावा उसे कोई भी टीम नहीं हरा पाई। प्रोटियाज के खिलाफ भारतीय टीम को सुपर-8 में हार मिली थी लेकिन इसके बाद, टीम ने लगातार चार मैच जीते, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल है। फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट जीतने पर भारत (Team India) को ट्रॉफी के साथ-साथ ICC द्वारा 27.48 करोड़ की प्राइज मनी भी दी गई। वहीं, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया यानी बीसीसीआई ने भी अपना खजाना को खोल दिया है और पूरी टीम को मालामाल कर दिया है।

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर BCCI ने खोला खजाना

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही BCCI ने Team India पर बरसाए करोड़ों, घोषित की इतनी बड़ी इनामी राशि

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के दो दिन बाद, यानी 10 मार्च को बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा करते हुए टीम इंडिया (Team India) के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। इसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज के माध्यम से कई और सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया को बधाई भी दी।

बीसीसीआई सेक्रेटरी ने बयान में कहा,

“भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।”

BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 131 करोड़ के नकद पुरस्कार का किया ऐलान

देवजीत सैकिया ने अपने बयान में भारत (Team India) की फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का जिक्र किया। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतकर सबसे सफल टीम बनने की उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,

“अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस प्रारूप के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसका स्थान और भी मजबूत हो गया।”

अंत में बोर्ड सचिव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को बधाई दी और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना भी की।

पिछली बार की तुलना में BCCI ने टीम इंडिया के नकद पुरस्कार में किया इजाफा

भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया है। इससे पहले 2024 के संस्करण में टीम इंडिया (Team India) ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ख़िताब जीता था और 17 साल के सूखे को खत्म किया था। भारत ने यह कारनामा रोहित शर्मा की कप्तानी में किया था, जिसमें विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल थे।

दो साल पहले भी बीसीसीआई ने भारत (Team India) के चैंपियन बनने पर अपना खजाना खोला था और तब 125 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया था।  हालांकि, इस बार बीसीसीआई ने छह करोड़ का इजाफा नकद पुरस्कार में किया है। उस समय बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह थे, जो अब आईसीसी के चेयरमैन हैं।

FAQs

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए कितने करोड़ के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है?
131 करोड़
पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिए गए नकद पुरस्कार की तुलना में इस बार BCCI ने कितने करोड़ का इजाफा किया है?
6 करोड़

यह भी पढ़ें: हम उसे हासिल करना चाहते हैं…’ कोच Gautam Gambhir ने खोला टीम इंडिया के भविष्य का रोडमैप

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!