Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है और इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने काफी बड़ा बयान दिया है। सूर्या ने बताया है कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस मैच से ड्रॉप किया जाएगा या फिर नहीं।
अहमदाबाद में होने जा रहा है मैच
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। दोनों टीमें 22 तारीख को शाम 7:00 बजे एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं और इस मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के फार्म पर काफी बड़ा बयान दिया है।
Suryakumar Yadav ने कही ये बात

अभिषेक शर्मा के लगातार मैचों में फ्लॉप होने के वजह से हर कोई काफी ज्यादा चिंतित है और उन्हें 11 से बाहर करने की मांग उठा रहा है। लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपना जवाब देकर सभी के मुँह बंद कर दिए हैं। सूर्या ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “मैं तो उन लोगों के लिए चिंता कर रहा हूं, जो अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पूरे साल हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उनकी कमी को पूरी करना हमारी जिम्मेदारी है।”
Skipper Suryakumar Yadav believes it’s time to back Abhishek Sharma during his tough phase with the bat.#T20WC2026 #SuryakumarYadav #AbhishekSharma pic.twitter.com/T6VspYN02N
— CricTracker (@Cricketracker) February 21, 2026
संजू को नहीं मिलेगा मौक़ा
कुछ रयूमर्स सामने निकल कर आ रहे थे कि मैनेजमेंट लगातार तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाने की वजह से अभिषेक शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से ड्रॉप कर देगी और हमें संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साफ कर दिया है कि संजू को मौका नहीं मिलेगा। हमें अभिषेक ही ओपन करते हुए नजर आएंगे।
अब तक कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पिछले 7 मैचों में पांच बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौटने वाले अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 41 मैचों की 40 पारियों में 1297 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 34.13 के औसत और 192.43 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उनके बल्ले से 135 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 8 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 123 चौके और 88 छक्के भी जड़े हैं।
अभिषेक के ओवरऑल टी20 आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 176 मैचों की 172 पारियों में कुल 5100 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 30 अर्धशतक आए हैं। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 148 का रहा है।
FAQs
अभिषेक शर्मा ने टी20 में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: मैच विनर अलर्ट! अफ्रीका का यह खिलाड़ी पलक झपकते ही बदल देता खेल का रुख, रहना होगा इससे सावधान