Pakistan Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आई। टीम ने लाजवाब प्रदर्शन के बलबूते सुपर 8 में अपनी जगह बनाई थी और इसके फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में भी पहुंचेगी। लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है /
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) का सफर खत्म हो चुका है और यह टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर हो गई है। यह अपना अंतिम मैच जीतकर भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।
Pakistan Team का सफर हुआ खत्म

बता दें कि सुपर 8 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) अपना पहला मैच न्यूज़ीलैंड के साथ खेलते नजर आई थी और यह मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया था। इसके कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुए थे और अगले मैच में पाक को इंग्लैंड के हाथों हार मिली। अब ये टीम श्रीलंका के साथ अपना अंतिम मैच खेलेगी। दोनों टीमों का मैच 28 फरवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
लेकिन यह मैच पाकिस्तान टीम के लिए कोई भी अहमियत नहीं रखता है, क्योंकि पाकिस्तानी टीम पहले ही टूर्नामेंट बाहर हो गई है। इस समय पाकिस्तान का कुल पॉइंट 1 है और अगर वो लास्ट में जीत भी जाती है, तो भी उसके मैक्सिमम अंक तीन हो पाएंगे। जबकि इंग्लैंड टीम पहले ही चार अंक पर पहुंच चुकी है और न्यूज़ीलैंड के अभी दो मैच बाकि हैं।
ऐसे में अगर वो दोनों जीत जाती है तो बाजी मार लेगी। इसके अलावा अगर न्यूज़ीलैंड भी एक हार जाती है तो नेट रन रेट के चलते वो आगे निकल जायेगी। यानी ओवरऑल पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है।
इंग्लैंड ने कर लिया है क्वालीफाई
दरअसल, इंग्लैंड ने बीते मैच में पाकिस्तान (Pakistan Team) को हराने के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत 4 मार्च से होने वाली है।
इंग्लैंड टीम के इस समय कुल चार अंक हैं और उसका अंतिम मैच न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा। ऐसे में अगर इंग्लैंड टीम वह मैच हार भी जाती है, तो भी वह पहले के जगह दूसरे पायदान पर आ जाएगी ,लेकिन टॉप टू से नीचे नहीं जाएगी। लेकिन अब देखना दिलचस्प रहेगा कि न्यूजीलैंड और श्रीलंका में से कौन बाजी मारता है।
आज शाम में होगी दोनों की टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शाम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टक्कर होने जा रही है और जो भी ये मैच जीतेगा वो सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ाता नजर आएगा। श्रीलंका और न्यूजीलैंड का ये मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होने वाला है। तो आइए जान लेते हैं कि किसकी यहां पर जीत होगी।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: दामाद शादाब के बचाव में उतरे सकलैन, LIVE शो में हफीज से हुई गरमागरम बहस, VIDEO वायरल