Posted inICC T20 World Cup

बड़ा मैच और बड़ा झटका! संजू सैमसन की इस गलती पर ICC का एक्शन, झेलना पड़ेगा एक मैच का प्रतिबंध

Big match, big blow! Sanju Samson faces one-match ban after ICC takes action for this mistake.

Sanju Samson: भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के सफर के सबसे बड़े हीरो रहे संजू सैमसन। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। लेकिन इस पारी को खेलने के बाद उन्होंने जो किया था, उसके चलते उन्हें एक मैच से बैन भी होना पड़ सकता है। यानी कि सेमीफाइनल मैच को वो मिस भी कर सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला और किस वजह से उन्हें मिस करना पड़ सकता है मैच।

5 मार्च को खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मैच 5 तारीख को होने वाला है। 5 मार्च को टीम इंडिया हमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ मुकाबला खेलते नजर आएगी।

टीम इंडिया लगातार तीसरी बार इंग्लिश टीम के साथ सेमीफाइनल में मुकाबला खेलते दिखाई देने वाली है और उम्मीद रहेगी की इंडिया 2024 का रिपीट टेलीकास्ट चलाए यानी इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करें। हालांकि ऐसा होगा या नहीं इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन अभी संजू सैमसन (Sanju Samson) के बैन की जो खबर है, उससे फैंस थोड़ा सा परेशान हो गए हैं।

इस वजह से Sanju Samson को होना पड़ सकता है बैन

Sanju Samson may have to be banned
Sanju Samson may have to be banned

दरअसल, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। एक छोर पर वो डंटे रहे और नाबाद रहकर पारी को फिनिश किया। उन्होंने 50 गेंद में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा।

उन्होंने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन जैसे ही उन्होंने चौका लगाया बिना किसी देरी उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स निकालकर मैदान पर फेंक दिए और ऊपर वाले का शुक्रिया करते नजर आए। इसी वजह से उन पर गाज गिर सकती है। चूंकि, खेल से जुड़े किसी भी इक्विपमेंट का अपमान करने पर खिलाड़ियों को एक से दो डिमैरिट पॉइंट्स दिए जाते हैं और कई सिचुएशंस में उन्हें बैन भी होना पड़ सकता है।

हालांकि बीते 6 महीने में संजू सैमसन (Sanju Samson) का ऐसा यह पहला इंसिडेंट है इस वजह से उन्हें बैन नहीं किया जाएगा और इमोशनल सेलिब्रेशन होने के वजह से उन पर शायद कोई एक्शन भी ना लिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे भावुकता में किया ना की कोई अग्रेशन में। मगर उन्हें आगे इस बात का जरूर ध्यान धरना होगा वरना मुश्किलें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान से टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 खिलाड़ी, गिल(कप्तान), आकिब, केएल, साई….

ओवरऑल काफी बेहतरीन रहा है टूर्नामेंट

लास्ट कुछ टी20 सीरीज में फ्लॉप होने की वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर ओपनर शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन अभिषेक के बीमार होने के बाद उन्हें एक मैच में चांस मिला और उन्होंने 20 से ऊपर रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर चांस दिया गया और उन्होंने दोबारा कमाल का प्रदर्शन किया।

इसके बाद फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने (Sanju Samson) जो किया वो तो सब जानते ही हैं। अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप मैचों की तीन पारियों में वो कल 143 रन बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 97 रनों का है। उन्होंने 71.70 की औसत और 195.89 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है।

FAQs

संजू सैमसन की उम्र क्या है?

31 साल

यह भी पढ़ें: कुलदीप-रिंकू की एंट्री, ये 2 खिलाड़ी बाहर, सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फाइनल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!