Salman Ali Agha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सलमान अली आगा संभालते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन खबर है कि इस टूर्नामेंट के समाप्त होते ही उनसे यह पद छीन लिया जाएगा और उसके बाद एक दूसरा खिलाड़ी हमें कप्तानी करता दिखाई देगा। क्योंकि मोहसिन नकवी, जोकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं वो उनके प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है।
Salman Ali Agha की जाएगी कप्तानी

एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक रिलायबल सूत्र ने बताया कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाखुश है और इस वजह से वह टूर्नामेंट के खत्म होने के साथ ही सलमान अली आगा को कप्तान पद से हटा देंगे। इतना ही नहीं बल्कि टीम में मौजूद कई अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी हटा दिया जाएगा, जो कि बीते कुछ समय से लगातार फ्लॉप होते चले आ रहे हैं।
सूत्र ने बताई ये बात
सूत्र ने शनिवार को कहा कि मोहसिन नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, क्योंकि इस बार उन्हें सिलेक्टर्स, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड में उनके करीबी लोगों ने भरोसा दिलाया था कि टीम वर्ल्ड कप में अच्छा करेगी।
PCB के सूत्र ने आगे बताया कि नक़वी ने सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) को टी20 कप्तान के पद से हटाने का मन बना लिया है और वे कुछ खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ खुलकर चर्चा भी करेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि सलमान, बाबर आजम , उस्मान खान और कुछ अन्य खिलाड़ियों का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर विश्व कप के बाद शायद समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच गंभीर ने फाइनल की भारत की अंतिम-11, एक से लेकर ग्यारह तक भरे मैच विनर्स
ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
जानकारी के अनुसार सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के कप्तान पद से हटाए जाने के बाद जिस खिलाड़ी को नया कप्तान बनाया जा सकता है वो हैं शादाब खान। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 27 वर्षीय युवा ऑलराउंडर शादाब खान को बोर्ड नया कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रही है, क्योंकि वो न सिर्फ इस टूर्नामेंट बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए हमेशा से काफी अच्छा प्रदर्शन करते चले आए हैं।
हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि जब तक नहीं हो जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर तय है कि सलमान अली आगा की कप्तानी जाएगी। वैसे भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर टूर्नामेंट के बाद कप्तान बदल देती है। यह इसकी पुरानी फितरत है। हालांकि ये फैसला कब तक कायम रहेगा ये भी देखने वाली बात है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बिन पेंदी का लोटा है, जोकि कभी भी किधर भी लुढ़क जाता है।
FAQs
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन होगा?
यह भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar का बड़ा बयान, जसप्रीत बुमराह नहीं, ये है टी20 का सबसे घातक डेथ बॉलर