T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए मुश्किल से एक सप्ताह हुआ है और इस बार काफी सारे खिलाड़ी इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसकी संख्या 10 से ज्यादा हो गई है। इंजरी के कारण बाहर होने वाले खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
वहीं, अब इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में एक दिग्गज बल्लेबाज का नाम भी जुड़ गया है। इसकी पुष्टि खुद टीम के कप्तान ने की है।
हर्षित राणा के बाद, यह बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से हुआ बाहर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 4 फरवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अभ्यास मैच के दौरान घुटने में इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसी वजह से हर्षित को टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच खेले ही बाहर होना पड़ा। वहीं, अब जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टेलर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और इसी वजह से उन्हें जिम्बाब्वे का साथ बीच में ही छोड़ना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मैच के टॉस के दौरान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने खुद इस बात की पुष्टि की और बताया कि ब्रेंडन टेलर को इंजरी हो गई है, जिसके कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ब्रेंडन टेलर शेष टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से हुए बाहर
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक 40 वर्षीय ब्रेंडन टेलर को हैमस्ट्रिंग इंजरी 9 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैच के दौरान हुई थी। मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान टेलर ने तीन कैच पकड़े थे लेकिन बल्लेबाजी के दौरान 31 के निजी स्कोर पर उन्हें इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। हालांकि, इससे जिम्बाब्वे को कोई खास दिक्कत नहीं हुई और उसने 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
जिम्बाब्वे ने अभी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन टूर्नामेंट (T20 World Cup) में कम से कम दो और मैच बाकी हैं, इसलिए जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी तादिवानाशे मारुमानी पर होगी। ऑलराउंडर टोनी मुनयोंगा को टेलर की जगह जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
3.5 साल का बैन पूरा करने के बाद ब्रेंडन टेलर ने की थी वापसी
ICC के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेलने के बाद टेलर ने जुलाई 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। 25 जुलाई को प्रतिबंध समाप्त होने के बाद टेलर को अगस्त में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की टीम में शामिल किया गया।
वापसी के बाद टेलर ने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 282 रन बनाए, जिनमें सितंबर 2025 में बोत्सवाना के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में खेली गई 123 रनों की पारी भी शामिल है। हालांकि, इस पारी को निकाल दें तो टेलर का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा।