Posted inICC T20 World Cup

रन मशीन बना ये खिलाड़ी, 277 की औसत से तहलका! T20 World Cup में किया धमाका

रन मशीन बना ये खिलाड़ी, 277 की औसत से तहलका! T20 World Cup में किया धमाका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण को समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले जब इस बात की चर्चा हो रही थी कि कौन से बल्लेबाज अपना जलवा दिखाएंगे, तो एक से बढ़कर एक नाम लिए गए। इस लिस्ट में सबसे आगे भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का नाम रहा। वहीं, कुछ ने ट्रेविस हेड पर दांव लगाया, जबकि कुछ का वोट अन्य बल्लेबाजों के लिए गया।

हालांकि, किसी ने भी छोटी टीमों के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया था लेकिन इस बार ये खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर रहे हैं। इसी लिस्ट में एक खास बल्लेबाज भी शामिल है, जो T20 World Cup 2026 में अभी तक 277 की अविश्वसनीय औसत से रन बना रहा है।

T20 World Cup 2026 में रन मशीन बना हुआ है ये खिलाड़ी

रन मशीन बना ये खिलाड़ी, 277 की औसत से तहलका! T20 World Cup में किया धमाका

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान सबसे आगे हैं। फरहान ने 5 पारियों में 283 रन बनाए हैं लेकिन उनका औसत 100 से भी कम का है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट हैं, जिनके लिए मौजूदा टूर्नामेंट बहुत ही शानदार गुजरा है। बेनेट ने साबित कर दिया है कि वो बड़ी टीमों के खिलाफ भी अच्छा करने का दमखम रखते हैं।

T20 World Cup 2026 में ब्रायन बेनेट ने अभी तक 5 पारियों में 277 की जबरदस्त औसत से 277 रन बनाए हैं। बेनेट के कमाल की औसत के पीछा का राज उनका नाबाद रहना है। वो अभी तक 4 मैचों में नॉट आउट रहे हैं। इसी वजह से वो औसत के मामले में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में बहुत आगे हैं।

भारत के खिलाफ भी सुपर-8 मुकाबले में ब्रायन बेनेट ने खेली जोरदार पारी

इस 22 वर्षीय ओपनर ने जिम्बाब्वे के लिए T20 World Cup 2026 में अभी तक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में ब्रायन बेनेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं, इसके बाद बेनेट ने श्रीलंका के खिलाफ भी नाबाद अर्धशतक बनाया और 63 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 में इस खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला था लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 257 का विशाल लक्ष्य दिया था। ऐसे में बड़े टारगेट के दबाव के बावजूद ब्रायन बेनेट ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से समा बाँध दिया। बेनेट अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर साबित कर दिया कि वो किसी भी स्तर के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उधेड़ सकते हैं।

T20 World Cup 2026 में जिम्बाब्वे का सफर हुआ समाप्त

जिम्बाब्वे ने T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में ग्रुप स्टेज के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जगह बनाई थी। शुरूआती चार मैचों में जिम्बाब्वे ने एक भी हार का सामना नहीं किया था और ऑस्ट्रेलिया व जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों को हराया था लेकिन दूसरे राउंड में उसकी हालत खराब हो गई। अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के हाथों 107 रनों की हार झेलनी पड़ी। वहीं, फिर भारत के खिलाफ 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों बड़ी हार के कारण जिम्बाब्वे की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

FAQs

ब्रायन बेनेट ने 277 की औसत से कितने रन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बनाए हैं?
277 रन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट अब तक कितनी बार नाबाद रहे हैं?
चार बार

यह भी पढ़ें: अब करो या मरो मुकाबला! वेस्टइंडीज को अगर इतने रन से हराएगा भारत, अब तब ही पहुंच पायेगा सेमीफाइनल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!