CAN vs AFG: कनाडा और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। यह मुकाबला समाप्त होने के साथ ही दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है। यह मैच दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच था और दोनों ही टीमें सुपर 8 में जगह नहीं बना पाई हैं। हालांकि अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Afghanistan ने बनाए थे 200 रन

कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इसके बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और यह टीम 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने में कामयाब हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए इब्राहिम जादरान ने। इब्राहिम जादरान ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 गेंद में यह कारनामा किया।
इस टीम के दूसरे टॉप रन गेटर रहे सेदिकुल्लाह अटल, जिन्होंने 32 गेंद में 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से भी पांच चौकों की मदद से 20 गेंद में 30 रनों की पारी देखने को मिली। कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं डिलोन हेइलिगर ने एक सफलता अर्जित की।
82 रन पीछे रह गई Canada
200 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम (Canada Cricket Team) शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई। इस टीम ने अपना पहला विकेट 25 के स्कोर पर खो दिया और उसके बाद से लगातार यह टीम विकेट पर विकेट गंवाते रही और अंततः 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 118 रन ही बना पाई।
इस टीम के टॉप रन गेटर रहे हर्ष ठाकर, जिन्होंने 24 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वहीं दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साद बिन ज़फ़र रहे, जिन्होंने 26 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान युवराज समरा के बल्ले से 17 रन की पारी देखने को मिली। कप्तान दिलप्रीत बाजवा के बल्ले से 13 रन आए। अफगानिस्तान टीम के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। उन्होंने महज सात रन देकर यह कारनामा किया। वहीं दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे राशिद खान, जिन्होंने दो सफलताएं अर्जित की। उनके अलावा मुजीब उर रहमान और अजमतउल्लाह उमरजई के नाम एक एक सफलता आई।
ग्रुप स्टेज में रहा कुछ ऐसा प्रदर्शन
बता दें कि ग्रुप डी में शामिल अफगानिस्तान और कनाडा ने इस पूरे टूर्नामेंट उस तरह का प्रदर्शन नहीं दिखाया। जैसा कि उनसे उम्मीद की जाती है। अफगानिस्तान ने चार में से दो मैच जीते और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं कनाडा को चारों में हार मिली। मालूम हो कि अफगानिस्तान टीम बीते टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलते दिखाई दी थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हो सका।
FAQs
CAN vs AFG का मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: IND vs SA मैच की पूरी डिटेल्स: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री देखने का तरीका