Posted inICC T20 World Cup

CAN vs UAE: आर्यांश-सोहैब की जोड़ी ने मचाया धमाल, कनाडा को यूएई ने 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल को किया उलट-पलट

CAN vs UAE: Aryansh-Sohaib duo rocked as UAE beat Canada by 5 wickets to turn the points table upside down

CAN vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 20 में कनाडा और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को यूएई की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस दौरान आर्यांश शर्मा और सोहैब खान ने कमाल की बल्लेबाजी की। यूएई की टीम ने मैच जीतने के साथ ही प्वाइंट्स टेबल को भी उलट पलट कर दिया। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात करने के साथ ही साथ प्वाइंट्स टेबल पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

Canada ने बनाए थे 150 रन

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुए मुकाबले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इस दौरान हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के भी जड़े।

वहीं नवनीत धालीवाल के बल्ले से 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34 रन आए। इस बीच विकेटकीपर श्रेयस मोव्वा ने 21 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए। कप्तान इस दौरान 11 गेंदों में महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। विरोधी टीम के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा पांचव विकेट। वहीं मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक सफलता अर्जित की।

5 विकेट से UAE ने जीता CAN vs UAE मैच

CAN vs UAE, 20th Match, Group D, ICC Men's T20 World Cup 2026
CAN vs UAE, 20th Match, Group D, ICC Men’s T20 World Cup 2026

151 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई क्रिकेट टीम ने अपने कप्तान मुहम्मद वसीम (4 रन) के रूप में पहला विकेट महज 12 के स्कोर पर गंवा दिया और विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुक लगातार निश्चित समय अंतराल पर विकेट गिरते रहे और एक समय यह टीम महज 66 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन ओपनिंग पर आए आर्यांश शर्मा ने एक छोर पर पारी को संभाले रखा और उनके साथ अंत में सोहैब ने लाजबाव पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

आर्यंस शर्मा ने इस दौरान 53 गेंदों में 74 रन बनाए। वहीं सोहैब खान के बल्ले से 29 गेंदों में 51 रन की पारी देखने को मिली। आर्यंस ने छह चौके वहीं तीन छक्के जड़े। जबकि सोहैब के बल्ले से चार चौके और चार छक्के देखने को मिले। विरोधी टीम के लिए साद बिन ज़फ़र ने तीन विकेट वहीं कलीम सना और जसकरण सिंह ने एक-एक सफलता अर्जित की।

यह भी पढ़ें: “उनकी खैर नहीं….” नामीबिया को 93 रनों से हराकर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को ललकारा, 15 फरवरी को दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत

प्वाइंट्स टेबल हुआ उलट-पलट

कनाडा के खिलाफ यूएई ने शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही प्वाइंट्स टेबल को उलट-पलट कर दिया है। यूएई की टीम पॉइंट्स टेबल में इस मैच से पहले चौथे स्थान पर थी। लेकिन अब तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। UAE ने दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसे जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

इस समय ग्रुप डी में न्यूज़ीलैंड चार जीत के साथ पहले वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है इसके चलते वो चौथे और कनाडा भी दो हार के साथ अंतिम पायदान पर है। इन सभी टीमों को अभी दो-दो मुकाबले और खेलने हैं और जो भी टीम ज्यादा मुकाबला जीतेगी वो सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेगी। इस समय न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के सुपर 8 में जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

FAQs

CAN vs UAE मैच किसने जीता?

UAE

यह भी पढ़ें: IND vs PAK, MATCH PREDICTION: किस टीम के जीत की संभावना? पावरप्ले से लेकर इनिंग तक का स्कोर भी जानें

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!