India vs West Indies: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले की अहमियत सेमीफाइनल के लिहाज से काफी ज्यादा है, क्योंकि जो टीम जीत दर्ज करेगी, वहीं अंतिम-4 में जगह बनाएगी।
ऐसे में भारत के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ जीत दर्ज करना काफी ज्यादा जरूरी है। प्लेइंग 11 में कुछ खास बदलाव की उम्मीद नहीं लग रही है और ऐसे में हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आगामी मुकाबले से कप्तान सूर्यकुमार यादव बाहर रख सकते हैं।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद कम
1. मोहम्मद सिराज

भारतीय स्क्वाड में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज शामिल हैं, जिन्हें शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में हर्षित राणा के इंजर्ड होने के कारण मौका मिला। सिराज ने अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच खेला है और वो यूएसए के खिलाफ था। मुकाबले में सिराज के खेलने का कारण जसप्रीत बुमराह का उपलब्ध न होना था। हालांकि, उनके वापस आने के बाद से सिराज बाहर ही रहे हैं। इसी वजह से वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ भी कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें मौका देंगे, इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है।
2. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना काफी कम है। सुंदर को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में खिलाया गया था और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भी खेले थे। हालांकि, इन दोनों ही मुकाबलों में सुंदर का प्रदर्शन साधारण रहा और यही कारण है कि उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ ड्रॉप कर दिया गया और उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी हुई थी। अक्षर ने हाई स्कोरिंग मैच में चार ओवर में 35 रन ही दिए थे और जब भारत को जिम्बाब्वे की ओपनिंग जोड़ी तोड़ने की दरकार थी, तब अक्षर ने ही टीम इंडिया को सफलता दिलाई थी। ऐसे में कोलकाता में भी अक्षर ही खेलते नजर आ सकते हैं।
3. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह को टी20 में भारतीय टीम का मुख्य फिनिशर माना जाता है लेकिन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं देखने को मिला। इसी वजह से रिंकू को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। वहीं, अब उनकी निजी जिंदगी में भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके पिता का शुक्रवार को निधन हो गया। माना जा रहा था कि शायद रिंकू कोलकाता में होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि बाएं हाथ का बल्लेबाज वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकता है। हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें प्लेइंग 11 में रखा जाएगा, क्योंकि वो अभी मानसिक रूप से मजबूत नहीं होंगे और भारत का कॉम्बिनेशन भी सेट लग रहा है।
4. कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक एक ही मैच खेला है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में प्लेइंग 11 में जगह दी गई थी, क्योंकि वहां की कंडीशंस स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जा रही थीं। हालांकि, इसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। कोलकाता में भी कुलदीप को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि ईडन गार्डन्स की पिच फ़्लैट रहती है और स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से भारत वरुण चक्रवर्ती और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ ही मैदान में उतर सकता है।
FAQs
भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में कब मुकाबला खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों का हुआ ऐलान, टॉप पर आई इस बल्लेबाज की इनिंग