IND vs ZIM, Chennai Weather: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में होने वाला मुकाबला काफी अहम बन गया है। यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप X में शामिल ये दोनों टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया था। वहीं, जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के हाथों 107 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए गुरुवार को होने वाला मुकाबला काफी अहम है। हालांकि, इस मुकाबले के दौरान चेन्नई (Chennai) का मौसम कैसा रहेगा और कहीं बारिश की वजह से मजा किरकिरा तो नहीं होगा, इसका पूरा अपडेट हम आपको बताते हैं।
IND vs ZIM सुपर-8 मैच के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई (Chennai) का मौसम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आगामी मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बहुत ही अहम है। इसी वजह से मौसम का अच्छा रहना भी बहुत जरूरी है। भारत में इस समय सर्दियों का अंतिम दौर है, जबकि चेन्नई (Chennai) आमतौर पर गर्म शहर है। इसी वजह से यहां अभी बारिश के आसार बिलकुल भी नहीं हैं और फैंस को मैच में बिना किसी रुकावट के एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है। चेन्नई में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवाओं की गति 41 किमी/घंटा होने का अनुमान है।
चेन्नई में ओस के कारण स्पिनर्स को परेशानी का करना पड़ सकता है सामना
भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम होगी, क्योंकि चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है। हालांकि, ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इस समय काफी ज्यादा मात्रा में ओस का प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण गेंदबाजों को ग्रिप होल्ड करने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करती नजर आ सकती है, ताकि बाद में उसके स्पिनर्स को गेंदबाजी न करना पड़े।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और जिम्बाब्वे के बीच ज्यादा टक्कर नहीं देखने को मिली है लेकिन फिर भी जिम्बाब्वे ने एक से ज्यादा बार भारत को हराया है। इनके बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को 10 में जीत मिली है, जबकि 3 में जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है। पिछले पांच मैचों के नतीजों की बात करें तो इसमें भारत ने ही जीत दर्ज की है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी सारी जीत घर के बाहर हासिल की हैं, क्योंकि इनके बीच भारतीय सरजमीं पर कभी कोई टी20आई मुकाबला खेला ही नहीं गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड
भारत टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन कुरेन, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेन्डा मापोसा
FAQs
IND vs ZIM मुकाबले के दौरान चेन्नई में बारिश होगी या नहीं?
चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे की टक्कर किस तारीख को होनी है?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं यह 3 खिलाड़ी, बढ़ती उम्र की वजह से खेलना हुआ मुश्किल