Posted inICC T20 World Cup

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच गंभीर ने फाइनल की भारत की अंतिम-11, एक से लेकर ग्यारह तक भरे मैच विनर्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच गंभीर ने फाइनल की India की अंतिम-11, एक से लेकर ग्यारह तक भरे मैच विनर्स

India’s Playing 11 For West Indies Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सबसे अहम मुकाबला रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। इस मुकाबले में जीत और हार तय कर देगी कि भारत का सफर टूर्नामेंट में सुपर-8 में ही समाप्त हो जाएगा या फिर उसके आगे जाएगा। जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी और हार से बाहर हो जाएगी।

इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 फाइनल कर ली है और इसमें सभी ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

भारत (India) के टॉप ऑर्डर में इन 3 खिलाड़ियों को गंभीर ने दिया मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच गंभीर ने फाइनल की India की अंतिम-11, एक से लेकर ग्यारह तक भरे मैच विनर्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए हेड कोच गंभीर ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन को जगह दी है। ईशान को नंबर 3 पर फिर से रखा गया है, क्योंकि वो इस क्रम पर अच्छा कर रहे हैं, जबकि अभिषेक के साथ संजू पारी की शुरुआत करेंगे। संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था और उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी। संजू के आने से अभिषेक का फॉर्म भी वापस आया था और उन्होंने चार पारियों के बाद अपना पहला अर्धशतक बनाया था।

मिडिल ऑर्डर में सूर्या और तिलक के साथ दो पेस ऑलराउंडर भी शामिल

भारत के टॉप ऑर्डर के बाद, नंबर 4 पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। उनसे मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसके बाद, तिलक वर्मा को एक बार फिर से 5 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। जिम्बाबे के खिलाफ तिलक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। इन दोनों के साथ पेस ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को भी चुना गया है। ये दोनों बड़े-बड़े हिट लगाने के साथ ही गेंदबाजी में भी अहम योगदान देंगे।

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ इन गेंदबाजों को मिला भारत की प्लेइंग 11 में मौका

लोअर ऑर्डर में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रखा गया है, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी स्पिन से भी योगदान देंगे। वहीं, स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती नजर आएंगे। इनके साथ दो तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है।

इन 4 खिलाड़ियों को भारत की प्लेइंग 11 से गंभीर ने रखा बाहर

गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 फाइनल कर ली तो इसी के साथ उन खिलाड़ियों के नाम भी तय हो गए, जो मुकाबले में भारत की अंतिम ग्यारह का हिस्सा नहीं होंगे। इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो मौजूदा टूर्नामेंट में एक भी मैच न खेला हो।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

नोट: यह भारत की संभावित प्लेइंग 11 है, जो हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले मैच के कॉम्बिनेशन के आधार पर लेखक ने चुनी है। आधिकारिक अंतिम 11 में बदलाव हो सकता है। 

FAQs

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला कब होना है?
1 मार्च

यह भी पढ़ें: ‘मुझे सिर्फ उन लोगो ने…’ खराब फॉर्म में किन लोगो ने अभिषेक शर्मा को दिया हौंसला, बल्लेबाज ने एक-एक का बताया नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!